Pasandida Aurat Season 2 – 72

Pasandida Aurat Season 2 – 72

Pasandida Aurat Season 2
Pasandida Aurat Season 2 by Sanjana Kirodiwal

साक्षी को अपनी ओर देखते पाकर अवनि ने कहा,”आप मुझे ऐसे क्यों देख रही है ?”
“तुम से शादी करके पृथ्वी ने सच में सही किया। तुम दोनों को एक दूसरे से बेहतर कोई मिल ही नहीं सकता था अवनि,,,,,,,!!!”,साक्षी ने प्यार से कहा
अवनि ने सुना तो धीरे से मुस्कुराई और प्लेटफॉर्म पर रखी ट्रे उठाते हुए कहा,”चले ?”

“हाँ आओ,,,,,,,,!!”,साक्षी ने कहा और अवनि के साथ बाहर चली आयी। अवनि ने सबको चाय दी। नीलम भुआ ने चाय का एक घूंठ भरा वह चाहकर भी उस चाय में कोई कमी नहीं निकाल पायी क्योकि चाय अच्छी बनी थी। बड़ी मम्मी और चाची ने भी चाय पीकर देखी उन्हें भी चाय पसंद आयी। साक्षी चाय लेकर अंदर कमरे में चली गयी उसने हिमांशु और चाचा को चाय दी और बाहर चली आयी। अवनि को वहा खड़े देखकर साक्षी ने कहा,”अवनि तुम तक गयी होगी थोड़ी देर आराम कर लो,,,,,,,,,!!!”

जी , मैं ठीक हूँ”,अवनि ने कहा
साक्षी ने टेबल पर रखी ट्रे में पड़ा चाय का कप उठाकर अवनि को दिया और कहा,”अच्छा ठीक है चाय तो पी लो  और तुम खड़ी क्यों हो बैठो”
अवनि एक बार फिर मुड्ढे पर आ बैठी और ख़ामोशी से अपनी चाय पीने लगी। चाय पीकर इधर उधर की बातों के बाद नीलम भुआ उठी और बड़ी मम्मी से कहा,”हाँ तो वहिनी ! फिर आज का क्या प्रोग्राम है ?”

“प्रोग्राम क्या ? शाम में होलिका दहन के बाद सभी यहाँ खाना खाएंगे। रवि , लक्षित और लता का खाना मैं हिमांशु के हाथ उसके घर भिजवा दूंगी। कल सुबह घर में रंग खेलने का कार्यक्रम शुरू हो जायेगा तो सुबह का नाश्ता भी आज रात में ही बनाना होगा”,बड़ी मम्मी ने कहा

“हम सब तो आ जायेंगे पर आपकी नयी बहू इतने लोगो का खाना एक साथ बना पायेगी ? बिना माँ-बाप की लड़की है उस पर नौकरी करने वाली मुझे नहीं लगता इसने कभी घर का काम भी किया होगा,,,,,,,,,,,,,,,एक अच्छी चाय बना लेने से कुछ नहीं होता”,नीलम भुआ ने जान बूझकर अवनि को नीचा दिखाते हुए कहा। अवनि ने सुना तो उसकी मुट्ठिया भिंच गयी लेकिन वह अपमान के इस घूंठ को भी पीकर रह गयी।

“भुआजी कैसी बाते कर रही है आप ? अवनि पहली बार इस घर में आयी है वो ये सब काम क्यों करेगी ? हम सब है ना हम सब मिलकर कर लेंगे हाँ अवनि चाहे तो उसमें थोडा हाथ बटा सकती है”,साक्षी ने कहा

“देख रही हो वहिनी जेठानी के मन में अपनी देवरानी के लिए कितनी हमदर्दी है,,,,,,,,,अरे मैंने क्या कुछ गलत कहा ? नयी बहू पहली बार इस घर में आयी है हर कोई उसके हाथ से बना खाना चाहता है। पृथ्वी तो उस दिन बड़ा तारीफ कर था अपनी बायको की और यहाँ इन मैडम जी के मुँह से हाँ भी नहीं निकला”,नीलम भुआ ने हसंते हुए कहा

“मैं बना लुंगी”,अवनि ने कहा
“10-15 लोगो का खाना बनाना है दो लोगो का नहीं”,नीलम भुआ ने कहा
“जी मैं बना लुंगी”,अवनि ने बुझे स्वर में कहा इसलिए नहीं कि वह बनाना नहीं चाहती थी बल्कि इसलिए कि आज पहली बार उसे अपनी बगल में पृथ्वी की कमी महसूस हो रही थी। पृथ्वी जब उसके साथ होता था तब वह हमेशा खुद को मजबूत और आत्मविश्वास से भरा महसूस करती थी लेकिन आज पृथ्वी उसके साथ नहीं था बल्कि उसका परिवार आज अवनि के सामने खड़ा था जिन्हे वह चाहकर भी जवाब नहीं दे सकती थी।

अवनि को उदास देखकर बड़ी मम्मी को पहली बार उस पर दया आयी और उन्होंने कहा,”अरे परेशान मत हो ,नीलम को तो बस मजाक करने की आदत है। जाओ तुम अंदर जाकर थोड़ा आराम कर लो फिर शाम में सबके साथ होलिका दहन में चलेंगे”
अवनि को थोड़ा अच्छा लगा और ये सुनकर उसका मन भी हल्का हो गया। साक्षी उसे अपने साथ लेकर अपने कमरे में चली गयी।

अवनि और साक्षी के जाने के बाद बड़ी मम्मी ने कहा,”हद करती हो करती नीलम , उसे ये सब कहने की क्या जरूरत थी ?”
“अरे वहिनी मैं तो बस उसकी सहने की हिम्मत देख रही हूँ , अगर वो ऐसी ही रही चुप चुप और भोंदू तो अपने पृथ्वी का गुजारा तो हो गया फिर उसके साथ,,,,,,,,और हम लोग कौनसा पराये है हम सब भी तो उसके अपने है”,नीलम भुआ ने मुँह बनाकर कहा

“ठीक है ठीक है ,चलो बहुत हो गयी बातें , गीता तुम मेरे साथ आओ कल के नाश्ते की तैयारी करते है”,कहते हुए बड़ी मम्मी उठी और चाची के साथ वहा से चली गयी। नीलम भुआ सोफे पर आ बैठी और मुस्कुराते हुए खुद में ही बड़बड़ाई,”असली मजा तो आज शाम में आएगा , जब पृथ्वी की पसंद अपना असली रूप दिखाएगी”

मौर्या Pvt. Ltd. कम्पनी , नवी मुंबई
पृथ्वी ने खाना खाया और अपनी डेस्क के सामने चला आया। उसने अपने बगल में बने ड्रॉवर को खोला और अपने जेब में रहे उस लेटर को निकालकर पहले से रखे सामान के साथ रख दिया। उसने बड़े प्यार से उस ड्रॉवर में रखे सफ़ेद शर्ट , कलेचर और पहले से पड़े कागज को छुआ और पृथ्वी मुस्कुरा उठा। वह खुद नहीं जानता था अवनि से जुडी इन चीजों को वह इतना सम्हालकर क्यों रख रहा है ? बस उसे ये करके एक अजीब सी ख़ुशी और सुकून महसूस होता था।

पृथ्वी सर ! बॉस ने आपको बुलाया है”,केबिन के अंदर आते मनीष ने कहा तो पृथ्वी ने जल्दी से ड्रॉवर बंद किया और चाबी जेब में रखकर वहा से चला गया
मनीष के पीछे पीछे ही तान्या और कशिश भी चली आयी उन्होंने जब पृथ्वी को जल्दी से ड्रॉवर बंद करते देखा तो कशिश ने अंकित से कहा,”अंकित सर ! ये पृथ्वी सर ने अपने इस ड्रॉवर में ऐसा क्या छुपाकर रखा होगा जो हमे देखते ही बंद कर दिया , क्या इसमें कुछ ख़ास है क्या ?”

अंकित अपने लेपटॉप पर एक जरुरी रिपोर्ट तैयार कर रहा था उसने उसे रोका और अपनी कुर्सी सबकी तरफ घुमाकर बोला,”अब इस सवाल का जवाब तो पृथ्वी ही तुम लोगो को दे सकता है। वैसे मुझे भी जानना है आखिर इस ड्रॉवर में ऐसा है क्या ?”
“आपके इस सवाल का जवाब भी आपको पृथ्वी सर ही दे सकते है”,मनीष ने कहा तो सभी ठहाका लगाकर हंस पड़े और फिर सब अपने अपने कामो में लग गए

पृथ्वी जयदीप के केबिन के बाहर आया और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से आवाज आयी,”कम इन”
पृथ्वी अंदर आया और जयदीप के सामने आकर कहा,”आपने मुझे बुलाया सर”
“हम्म्म ! बैठो मुझे तुम से कुछ जरुरी बात करनी है”,जयदीप ने सामने रखे कुछ पेपर्स पर साइन करते हुए कहा।
पृथ्वी सोफे पर आ बैठा और जयदीप का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद जयदीप आया और सोफे के दूसरे किनारे पर आराम से बैठ पृथ्वी की तरफ देख कहा,”सो कैसी रही देसाई ग्रुप के साथ तुम्हारी आज की मीटिंग ?”

“ठीक थी , उनकी लीगल टीम को कुछ डाउट्स तो उन्होंने कहा है एक दो दिन में वो सब स्टडी करके हमे इन्फॉर्म कर देंगे”,पृथ्वी ने गंभीरता से कहा
“और ?”,जयदीप ने एकटक पृथ्वी को देखते हुए पूछा
“और ?”,पृथ्वी ने भी सवालिया नजरो से जयदीप को देखा
जयदीप कुछ देर खामोश रहा और फिर एक गहरी साँस लेकर कहा,”पृथ्वी हेव यू लोस्टेड ? तुमने प्राची को थप्पड़ मारा वो भी , वो भी देसाई सर के सामने ?”

पृथ्वी ने सुना तो हैरानी से जयदीप को देखने लगा क्योकि ये बात तो देसाई सर ,पृथ्वी और प्राची को पता थी लेकिन जयदीप तक ये बात कैसे पहुंची ?
उसने हैरानी से कहा,”आपसे ये किसने कहा ?”
“मुझे किसने कहा ये छोडो ये बताओ क्या तुमने सच में ऐसा किया है ?”,जयदीप ने थोड़ा गुस्से से कहा

“हाँ मैंने मारा उसे थप्पड़ लेकिन,,,,,,,,,,,!!!”,पृथ्वी ने इतना ही कहा वह अपनी बात पूरी कर पाता इस से पहले जयदीप ने कहा,”तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है पृथ्वी , तुमने देसाई ग्रुप की होने वाली CEO पर हाथ उठाया है इसका मतलब जानते हो तुम ? वो अगर चाहे तो तुम्हारे खिलाफ एक्शन ले सकती है और सभी कम्पनियो के शेयर होल्डर मिलकर तुम्हे इस कम्पनी से निकाल सकते है क्योकि सभी कम्पनीज का आपस में रिलेशन है ! तुम , तुम अपनी नौकरी को खतरे में कैसे डाल सकते हो पृथ्वी ?”

पृथ्वी ने सुना लेकिन उसके चेहरे पर कोई भाव नहीं था वह शांत था और ख़ामोशी से जयदीप को देख रहा था। उसे खामोश देखकर जयदीप ने कहा,”मैं जानता था कि तुम्हारे और प्राची के बीच टर्म्स अच्छे नहीं है , वो लड़की , वो लड़की थोड़ी बेवकूफ है लेकिन उसकी बेवकूफी की वजह से मैं तुम्हे मुसीबत में नहीं देखना चाहता ,, आखिर क्या वजह थी जो तुमने उसे थप्पड़ मारा वो भी देसाई सर के सामने ?”

पृथ्वी ने एक नजर जयदीप को देखा और फिर सब उसे साफ साफ बता दिया जो वहा हुआ था। पृथ्वी की बाते सुनकर जयदीप के चेहरे पर चिंता के भाव उभर आये और उन्होंने कहा,”ये लड़की सच पागल है , इसे तो दो थप्पड़ और पड़ने चाहिए थे”

“मैंने कुछ गलत नहीं किया सर , वो लड़की ये समझने को तैयार ही नहीं है कि मैं उसमे इंट्रेस्टेड नहीं हूँ और उसमे क्या मैं इस दुनिया की किसी भी लड़की में इंट्रेस्टेड नहीं हूँ , मैं सिर्फ अपनी वाइफ के लिए लॉयल हूँ और मेरे लिए वो काफी है,,,,मैं अपनी पर्सनल लाइफ को अपनी प्रोफेशनल लाइफ में मिक्स नहीं कर सकता लेकिन वो बददिमाग लड़की प्राची वो कुछ सुनने को तैयार ही नहीं है।

मेरे साथ जो किया ठीक है लेकिन अब वो अवनि के साथ बदतमीजी करने लगी है,,,,,,,,,,ये मैं बर्दास्त नहीं करूंगा , कभी नहीं करूंगा फिर चाहे इसके लिए ये नौकरी जाती है तो जाए,,,,,,,,,,एक नौकरी बचाने के लिए मैं प्राची जैसी लड़की के साथ समझौता बिल्कुल नहीं कर सकता”,पृथ्वी ने कठोरता से कहा

“पृथ्वी पृथ्वी पृथ्वी तुम समझ नहीं रहे हो। वो लड़की एक नंबर की बिगड़ैल और घमंडी है। मुझे तुम्हारी नहीं अवनि की चिंता है,,,,,,,,,,,,,,,अगर तुम्हारे लिए उसने अवनि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की , कभी सोचा है तुमने इस बार में,,,,,,,,,,,,,,तुम इस मामले को शांति से भी सुलझा सकते थे ,, इन्फेक्ट तुम्हे आज की मीटिंग में जाना ही नहीं चाहिए था। मैं मानता हूँ तुम अवनि से बहुत प्यार करते हो और तुम्हे उसकी परवाह है लेकिन तुमने कभी सोचा है तुम्हारा यही प्यार किसी दिन अवनि को किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। तुम्हे अवनि को इन लोगो की नजर में नहीं लाना है पृथ्वी”,जयदीप ने कहा

“लेकिन क्यों ?”,पृथ्वी ने थोड़ा गुस्से से कहा तो जयदीप को भी गुस्सा आ गया और उसने थोड़ा ऊँचे स्वर में कहा,”क्योकि अवनि तुम्हारी कमजोरी है”
जयदीप की ये बात सुनते ही पृथ्वी एकदम से शांत हो गया , उसका गुस्सा पलभर में ठंडा हो गया और उसने महसूस किया जैसे उसकी सारी ताकत चली गयी है

पृथ्वी को शांत देखकर जयदीप उसके पास आया और कहा,”कभी देखा है तुमने खुद को ऐसे ? वो पृथ्वी जो हमेशा अपने घमंड में रहता था सीधे मुँह किसी से बात नहीं करता था। जिसने पर्सनल लाइफ को कभी प्रोफेशनल लाइफ से मिक्स नहीं किया वो आज जगह जगह अपने दुश्मन बना के बैठा है सिर्फ इसलिए क्योकि वह किसी के प्यार में है,,,,,,तुम अवनि से मोहब्बत करते हो वो तुम्हारी वाइफ है ये सच है लेकिन तुम्हे उसके लिए अपनी मोहब्बत जगजाहिर करने की जरूरत नहीं है पृथ्वी,,,,,,,,,,,,,,

लोगो की बुरी नजर अच्छे से अच्छे रिश्ते को बर्बाद करने की ताकत रखती है और मैं नहीं चाहता तुम्हारी जिंदगी में ऐसा कुछ हो। अवनि को इन सब चीजों से दूर रखना तुम्हारी जिम्मेदारी है , वो बहुत मासूम लड़की है , हर किसी में बस अच्छाई ढूंढती है और तुम्हे बहुत मानती भी है लेकिन ऐसा ना हो कि तुम्हारा प्यार उसके लिए मुसीबते खड़ी कर दे,,,,,,,,,,,,,!!!”  

“धीरे धीरे जयदीप की बातें पृथ्वी को समझ आ रही थी। वह अवनि के लिए प्यार जाहिर करते करते ये भूल ही गया था कि हर कोई अवनि को पसंद नहीं करता , कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो उसे पसंद नहीं करते होंगे। पृथ्वी खामोश खड़ा रहा आज पहली बार वह जयदीप के सामने खुद को बेवकूफ महसूस कर रहा था।  

पृथ्वी को खामोश देखकर जयदीप थोड़ा शांत हुआ। उसने टेबल पर रखा पानी का गिलास उठाया और पानी पीकर गिलास वापस टेबल पर रख दिया। जयदीप पृथ्वी के पास आया और कहा,”आई ऍम सॉरी ! मैं तुम पर चिल्लाना नहीं चाहता था लेकिन प्लीज पृथ्वी प्लीज मैं रिक्वेस्ट करता हूँ तुम से अवनि को इन सब से दूर रखो , उसे लोगो की नफरत का निशाना मत बनने दो”

पृथ्वी ने सुना तो जयदीप की तरफ देखा और कहा,”आई ऍम सॉरी सर ! मैं जानता हूँ प्राची को थप्पड़ मारना सही नहीं था लेकिन जब अवनि की बात आती है तब मेरा दिमाग काम करना बंद कर देता है उस वक्त मुझे नहीं समझ आता क्या सही है क्या गलत उस वक्त मुझे बस वो नजर आती है। उसके लिए अगर मैं अपने माँ-बाप ,अपना परिवार ,अपना घर छोड़ सकता हूँ तो फिर मैं उसके लिए कुछ भी कर सकता हूँ।

आई ऍम सॉरी अवनि के लिए अगर मुझे ये नौकरी भी छोड़नी पड़ी तो मैं ख़ुशी ख़ुशी छोड़ दूंगा सर लेकिन अगर किसी ने उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की तो मैं ये बर्दास्त नहीं करूंगा,,,,,,,,,,,,,!!!!”
जयदीप ने सुना तो ख़ामोशी से पृथ्वी को देखने लगा। जयदीप समझ गया कि वह इस वक्त एक एम्प्लॉय को नहीं बल्कि प्यार में पड़े एक बीमार को समझा रहा है जिसे कुछ समझ नहीं आएगा।

जयदीप पीछे हटा और एक गहरी साँस लेकर कहा,”खैर जाने दो ! मैं सब सम्हाल लूंगा लेकिन आगे से बी केयरफुल ,, पृथ्वी उपाध्याय मेरी कम्पनी की एक स्ट्रांग पर्सनालिटी है तुम्हे उस इमेज जो कमजोर नहीं बनाना है”
“मैं ख्याल रखूंगा”,पृथ्वी ने कहा
जयदीप ने पानी का गिलास पृथ्वी की तरफ बढ़ा दिया और कहा,”अवनि कैसी है ?”

“वो ठीक है ! आज ही भाई उसे लेकर बड़े पापा के यहाँ गए है। पहली होली पर लड़की अपने ससुराल में नहीं रहती है इसलिए घरवाले चाहते है दो दिन के लिए वह वहा रहे”,पृथ्वी ने पानी पीकर कहा
जयदीप ने सुना तो हैरानी से पृथ्वी को देखा और कहा,”तुम इतने बेवकूफ कैसे हो सकते हो पृथ्वी ?”
पृथ्वी ने सवालिया नजरो से जयदीप को देखा तो जयदीप ने मायूसी भरे स्वर में कहा,”तुम्हे अवनि को वहा नहीं भेजना चाहिए था”

पृथ्वी ने सुना तो पानी पीते पीते रह गया और उसके चेहरे पर बेचैनी के भाव उभर आये।

( होलिका दहन के समय नीलम भुआ कौनसा तमाशा करने वाली है ? क्या पृथ्वी की टीम जान पायेगी उसके ड्रॉवर का राज और देख पायेगी उसमे क्या है ? क्या अवनि को अपने ही घरवालो के बीच भेजकर पृथ्वी ने की है कोई बड़ी गलती ? जानने के लिए पढ़ते रहिये “पसंदीदा औरत सीजन 2” मेरे साथ )

Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72

Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72Pasandida Aurat Season 2 – 72

Continue With Pasandida Aurat Season 2 – 73

Follow Me On https://www.instagram.com/sanjanakirodiwal/

Read Pasandida Aurat Season 2

संजना किरोड़ीवाल 

Pasandida Aurat Season 2
Pasandida Aurat Season 2 by Sanjana Kirodiwal
Pasandida Aurat Season 2
Pasandida Aurat Season 2 by Sanjana Kirodiwal

One Comment

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!