Manmarjiyan season 4 – 66

Manmarjiyan season 4 – 66

Manmarjiyan Season 4
Manmarjiyan Season 4 by Sanjana Kirodiwal

संतरे का रस आँखों में जाने की वजह से मंगल फूफा रो पड़े गोलू ने देखा तो सेहरा बिस्तर पर रखा और  मंगल फूफा के पास आकर संतरा उनके हाथ से छीना और साइड में फेंककर कहा,”अरे जब छीलना नहीं आता तो छीलते काहे हो ? दिखाओ कहा गिरा है ?”
कहते हुए गोलू ने मंगल फूफा का चेहरा अपने हाथो में पकड़ा और उनकी आँख में फूँक मारने लगा लेकिन बेचारे गोलू और मंगल की किस्मत ना जाने कौन कमबख्त लिख रहा था उसी पल ऋतिक को ढूंढते हुए लल्लन वहा आ पहुंचा।

लल्लन को ऋतिक तो नहीं मिला लेकिन एक दूसरे के मुँह से मुँह सटाये गोलू और मंगल फूफा जरूर मिल गए , गनीमत था लल्लन उन्हें पहचान नहीं पाया क्योकि उनका चेहरा ठीक से नजर नहीं आ रहा था
लल्लन को देखते ही गोलू के तो प्राण सुख गए उसने धीरे से मंगल फूफा से कहा,”ऐसे ही रहना फूफा दरवाजे पर चम्मन खड़ा है ओह्ह्ह अगर हमे हिया देख लिया तो खाल उधेड़ दी जाएगी”

“तो अब हम का करे गोलू ?”,लल्लन ने घबराहटभरे स्वर में कहा
“फूफा गाना गाओ”,गोलू ने दबी आवाज में कहा
अब फूफा ने अपनी पूरी जिंदगी में बस एक दो गाने सुने थे इसलिए गाना शुरू कर दिया,”भीगे होंठ तेरे , पियासा दिल मेरा , पानी की टंकी पे मेरे साथ , एक रात गुजार,,,,,,,,,,,,,,,!!!”

मंगल फूफा एक तो बहुत ही वाहियात गए रहे थे ऊपर से गलत गा रहे थे ये देखकर गोलू ने उनके पैर पर जोर से अपना पैर दे मारा तो मंगल फूफा मारे दर्द के चिल्लाये,”ओह्ह्ह ओह्ह्ह ओह्ह्ह्ह , ओह्ह्ह ओह्ह्ह ओह्ह्ह्ह ये”
लल्लन ने सुना तो मुँह बना लिया हालाँकि दो मर्दो को ऐसे मुँह से मुँह सटाये देखकर किसी का भी मुँह बन जाएगा इसलिए उन्होंने कमरे से बाहर जाते हुए कहा,”साला जे रीतिकवा के ब्याह मा का का देखनो पड़ रहो है”

गोलू ने मंगल फूफा के सामने से अपना मुँह हटाया और झांककर देखा लल्लन जा चुका है तो राहत की साँस ली और मंगल फूफा से दूर होकर कहा,”तुम्हरे चक्कर मा ना जाने का का बन नो पड़ रहो हमे फूफा,,,,,,,,,,और तुमको साला और कोनो गाना नाही मिला भीगे होंठ तेरे,,,,,,,,,,भिगाऊ तुम्हाये होंठ चाशनी मा,,,,,साला गोलू से मल्लिका शेरावत बनाय दिए हमे और खुद को इमरान हाश्मी समझ रहे हो,,,,,,,,,,,,,,कबो देखे हो बड़े पेट वाला बौना इमरान हाशमी”

गोलू को भड़कते देखकर मंगल फूफा उसके पास आये और कहा,”अरे उह्ह्ह और कोनो गाना याद ही नाही आया”
“हाँ बहुत बड़े संगीतकार हो ना कही के,,,,,,,,,,,!!”,गोलू ने कहा
“अरे हमको एक गाना और आता है उह्ह्ह बख्त उह्ह्ह याद नाही आया ‘बस यही अपराध में हर बार करता हूँ , आदमी हूँ आदमी से पियार करता हूँ'”,मंगल फूफा ने एक नया गाना गोलू को सुनाया

गोलू ने सुना तो मंगल फूफा की तरफ पलटा और अपने हाथ जोड़कर कहा,”ए फूफा ! ए यार थोड़ी देर के लिए चुप बइठो और हमका सोचन दयो उह्ह्ह साला रीतिकवा को कैसे गायब करे ?”
“सोचो , सोचो गोलू सोचो , का है कि हमहू तो अब सोचने के लायक नाही रहे है,,,,,,,,,!!!”,कहते हुए मंगल फूफा कुर्सी पर आ बैठे और गाल से हाथ लगाकर आगे कहा,

“जबसे हमायी नजरे उनसे मिली है हमाये दिल का मीटर डाउन हो गया है , जे दुनिया हमको अच्छी लगने लगी है , उह्ह्ह लल्लन भी अच्छा लगने लगा , हमे जब से मोहब्बत हो गयी है , ये दुनिया खूबसूरत हो गयी है,,,,,,,,,,हमे जबसे,,,,,,,,,,,,,,!!!”
कहते कहते मंगल फूफा एकदम से गाना गाने लगे ये देखकर गोलू ने चिल्लाकर कहा,”अबे चुप ! बिल्कुल चुप , तुम्हायी मोहब्बत की बत्ती बनाकर तुम्हाये,,,,,,,,,,,!!”

मंगल फूफा ने सुना तो उठा और चिल्लाकर कहा,”अबे गोलू ! फॅमिली स्टोरी है क्या बक रहे हो ?”
गोलू इतना परेशान हो चुका था सबसे की अपना आपा खो बैठा और चिल्लाया,”फॅमिली स्टोरी की भी बत्ती बना देंगे और बाँट देंगे सबको , सबकी बत्ती बना देंगे , साला सबने कसम खा ली है हमायी जिंदगी मा चरस बोने की ,, हुआ उह्ह्ह पेंट शर्ट पहिनने वाला बैल गुड्डू हमाये पीछे पड़ा है , हिया तुमहू हमायी छाती पर मूंग दले जा रहे हो , हुआ उह्ह्ह मंगेश हमाए लिए लौड़े बैठाकर रखा है और हिया उह्ह्ह बब्बन हमे हार्ट अटैक पर हार्ट अटैक दे रहा है ,,

कान खोलकर सुन ल्यो फूफा अब से लेकर चकिया पहुंचने तक अगर तुमहू कुछो बोले तो गज्जू गुप्ता की कसम तुम्हायी टाँगे काट के तुमको और छोटा कर देंगे हम,,,,,,,,,,,,,,!!!”
गोलू को गुस्से में देखकर मंगल फूफा ने अपने होंठो पर ऊँगली रख ली और हामी में गर्दन हिला दी। गोलू ने इधर उधर देखा पानी से भरा जग नजर आया , गोलू ने उसे उठाया और पानी पीकर बचा हुआ पानी मंगल फूफा की तरफ बढाकर कहा,”ल्यो पी ल्यो”

मंगल फूफा ने पानी पिया और जग साइड में रखा तो गोलू ने बहुत ही गंभीर होकर कहा,”फूफा अब हमायी बात ध्यान से सुनो,,,,,,,,,,,थोड़ी देर मा बारात हिया से चकिया के लिए रवाना हो जाएगी , ये रही रीतिकवा की शेरवानी और जे रहा शादी का सेहरा , अब जैसे ही रीतिकवा तैयार होने हिया आएगा तुम ओह्ह्ह का धर लेना और हम ओह्ह के हाथ पांव बांध के , मुँह मा कपड़ा ठूस के ओह्ह्ह का पलंग के नीचे डाल देंगे।”

गोलू की इतनी बात सुनकर मंगल फूफा ने हामी में गर्दन हिलायी तो गोलू ने आगे कहा,”अब किसी को सक ना हो इहलीये रीतिकवा की जगह हम जे शेरवानी और सेहरा पहनकर घोड़ी पर बैठ जायेंगे और चकिया निकल जायेंगे , कहो कैसो लगो हमाओ पिलान”
“थू ! जे कोई पिलान है , नीच , पापी , अधर्मी , दुष्ट हमहू तुमको देवता समझे रहे पर तुम तो दानव निकले”,मंगल फूफा ने एकदम से भड़क कर कहा

गोलू ने सुना तो हैरानी से मंगल फूफा को देखा और कहा,”अबे ए फूफा ! का बक रहे हो ?”
मंगल फूफा उठे और गोलू पर लगभग चढ़ते हुए कहा,”हुआ उह्ह्ह बेचारा लवली तुम्हरे ऊपर भरोसा करके तुमको हिया बिंदिया को लेने भेजा और तुमहू शेरवानी पहिन के ओह्ह्ह से ही शादी रचाने की बात कर रहे हो,,,,,,,,,,छी छी छी गोलू तुमहू इतने गलीच आदमी हो हमहू कबो सोचे नाही थे”

गोलू को समझ आ गया कि मंगल फूफा ने उसकी बातो का गलत मतलब निकाल लिया है इसलिए उसने उन्हें रोककर पीछे किया और कहा,”अरे हमहू काहे बिंदिया भाभी से बयाह रचाएंगे अरे हमहू तो जे ब्याह रोकने के लिए ऋतिक की जगह जा रहे है,,,,,,,,,,,,!!!”
“का मतलब है तुम्हरा ?”,फूफा ने असमझ की स्तिथि में कहा

गोलू ने मंगल फूफा के कंधो पर अपनी बाँह रखी और उन्हें समझाते हुए कहा,”अब देखो अगर हमने रीतिकवा को किडनेप कर लिया और हिया सबको पता चला कि उह्ह्ह गायब है तो जे बात मंगेश्वा तक भी पहुंचेगी और ओह्ह का पता चला तो उह्ह्ह बिंदिया पर और जियादा नजर रखेगा , फिर गुड्डू भैया बिंदिया भाभी को लेकर भाग नाही पाएंगे और खुद भी फंस जायेंगे , ऋतिक का जगह हम दूल्हा के कपड़ो मा रहेंगे तो हुआ गुड्डू भैया को मौका मिल जाएगा बिंदिया भाभी को लेकर भागने का और एक बार गुड्डू भैया सही सलामत जे गाँव से निकल गए तो फिर मंगेश हमारा का ही बिगाड़ लेगा,,,,,,,,,,समझे गोबरबुद्धि”

मंगल फूफा ने सुना तो मुस्कुराये और कहा,”का कम्प्यूटर से भी तेज दिमाग चलता है तुम्हरा गोलू , अरे गुड्डू लवली कुछो नाहीं तुमहू हो जे कहानी के असली हीरो,,,,,,,,,,,,!!!”
गोलू ने सुना तो फूलकर कुप्पा हो गया और फिर एकदम से होश में आकर कहा,”बस बस जियादा चने के झाड़ पर नाही चढ़ाओ हमे,,,,,,,,,,और फटाफट से हम जे शेरवानी पहिन लेते है तब तक नजर रखो जैसे ही उह्ह्ह ऋतिक आये धर ल्यो ससुरे को,,,,,,,!!!”

“अरे चिंता नाही करो गोलू ऐसा बांधेंगे उसको पूरा खानदान नाही खोल पाए है ओह्ह्ह का”,मंगल फूफा ने कहा और लल्लन के पाजामे का नाडा लिए दरवाजे के पीछे खड़े हो गए।

अच्छा कही कही गोलू की किस्मत उसका साथ दे ही जाती थी। जैसे ही वह शेरवानी पहनकर सेहरा लगाकर तैयार हुआ ऋतिक कमरे में आया।
“ए कौन हो तुम , और हमायी शेरवानी काहे पहिन लिए हमे ढीली ना हो जाएगी”,ऋतिक ने हाथो को हवा में लहराकर गोलू की तरफ आते हुए कहा
वह गोलू तक पहुंच पाता इस से पहले मंगल फूफा ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया और ऋतिक ने मचलते हुए,”अह्ह्ह्ह का कर रहे हो नॉटी कही के , छोडो हमे छोडो ना,,,,,,,,,,,!!!!”

मंगल फूफा ने ऋतिक की बात पर ध्यान नहीं दिया और उसे पकड़कर बिस्तर की तरफ ले आया। मंगल फूफा ने उसे बैठाया और उसके हाथ बांधने लगा , उन्होंने जैसे ही रस्सी को थोड़ा कसा ऋतिक फिर मचलकर कहा,”अह्ह्हा का कर रहे हो धीरे बांधो न लग रहा है मुझे,,,,,,,,,,,,वैसे तुम मुझे बाँध काहे रहे हो , कही तुम मेरे साथ कुछ गलत तो,,,,,,,,,हाय दैया ऐसा ना करना , मैं ऐसा वैसा लड़का नहीं हूँ,,,,,,,,,,हेहेहेहेह”

ऋतिक आखिर में अपनी ही बात पर हंस पड़ा तो मंगल फूफा ने उसकी तरफ देखा और कहा,”तुम्हायी हरकतों से तो हमे सक है कि तुमहू लड़के हो भी कि नाही,,,,,,,,,,,,,!!!” गोलू मंगल फूफा के पास आया और उनका कंधा थपथपाकर कहा,”फूफा हमहू निकलते है जे से पहिले की कोई ऊपर आये और इसे देखे,,,,,,,,,,,!!!”
“ए तुम कहा जा रहे हो , जाने से पहिले हमायी शेरवानी तो देते जाओ हमे बिंदिया से शादी करने जाना है,,,,,,,,,,,!!!”,ऋतिक ने कहा

गोलू ने सुना तो अपना सेहरा उठाया और ऋतिक की तरफ देखकर कहा,”इह जन्म मा तो तुम्हायी सादी बिंदिया से नाही होगी , भूल जाओ ओह्ह्ह का”
“काहे भूल जाए ? मतलब बिंदिया हमे धोखा देकर तुम से सादी कर रही है,,,,,,,,,,सी इज सो मच चीटर,,,,,,,,!!!”,ऋतिक ने नाराज होकर कहा
मंगल फूफा उसके हाथ पैर बांध चुके थे इसलिए उसके मुँह में कपड़ा ठूसा और एक घुसा दे मारा जिस से ऋतिक बेहोश हो गया। मंगल फूफा ऋतिक को ठिकाने लगाने लगे और गोलू सेहरे में अपना मुँह छुपाये कमरे से बाहर निकल गया।

“अरे तुम हिया हो जल्दी चलो घोड़ी आ चुकी है , बारात चलने की तैयारी मा है,,,,,,,,,,,लाओ चेहरा तो दिखाओ अपना हमहू भी देखे दूल्हा बने के बाद कैसे लग रहे हो तुम ?”,लल्लन ने गोलू के पास आकर कहा और जैसे ही गोलू का सेहरा हटाने के लिए हाथ बढ़ाया गोलू पीछे हो गया और हाथ आगे कर लल्लन को रोक दिया। एक पल तो गोलू भी घबरा गया कि कही उसका सच सामने ना आ जाये लेकिन लल्लन ने खुद ही उसे तसल्ली देकर कहा,”अच्छा अच्छा तो तुमहू सबसे पहिले अपना चेहरा अपनी होने वाली दुल्हिन को दिखाओगे ?”

गोलू ने हामी में गर्दन हिला दी तो लल्लन हंस पड़ा और कहा,”चलो अच्छा है ! वैसे तुमहू इतना चुप चुप काहे हो ? वैसे देखा जाये तो जे शादी होने तक तुमहू चुप ही रहो तो अच्छा है,,,,,,,,,,,!!!!”
गोलू ने फिर हामी में गर्दन हिला दी तो लल्लन उसे साथ लेकर चल पड़ा।

नीचे आकर गोलू ने किसी को अपना मुँह देखने नहीं दिया और लल्लन ने उसे घोड़ी पर बैठा दिया। ऊपर कमरे में मंगल ने ऋतिक को पलंग के नीचे छुपाया और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके खुद भी बारात के सबसे आखिर में शामिल हो गया। मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी बाराती बस में जा चढ़े उन्ही के साथ मंगल फूफा भी बस में चढ़ गए। गोलू दूल्हे की गाड़ी में आ बैठा लेकिन लल्लन ने यहाँ भाई उसका पीछा नहीं छोड़ा और गाडी में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर आ बैठा। गोलू पीछे अकेला था और बारात  चकिया के लिए निकल गयी।

बिंदिया का घर , चकिया
 भाड़े की गाड़ी को कबाड़ में बदला देखकर गुड्डू के आधे प्राण तो वही निकल गए थे लेकिन ये वक्त गाडी के लिए मातम मनाने का नहीं बल्कि बिंदिया को सही सलामत यहाँ से निकालने का था इसलिए गुड्डू होश में आया और पिछली गली में छुपते-छुपाते बिंदिया के कमरे की खिड़की के पास जा पहुंचा। गुड्डू ने झांककर देखा कमरे में सिर्फ बिंदिया थी इसलिए गुड्डू खिड़की चढ़कर जल्दी से अंदर कूदा और खिड़की बंद कर ली।

बिंदिया ने गुड्डू को देखा तो उसके पास आयी और घबराहटभरे स्वर में कहा,”गुड्डू ! बारात किसी भी बख्त हिया पहुँचती ही होगी अब हम का करे ? पिताजी के आदमी चारो तरफ पहरा दे रहे है हिया से भाग पाना मुमकिन नाही है”
“अभी जे सब सोचने का बख्त नाही है भाभी”,गुड्डू ने कहा
“तो अब हम का करे ?”,बिंदिया ने रोआँसा होकर कहा
“जे कपडे उतारो”,गुड्डू ने दरवाजे की तरफ देखकर कहा
बिंदिया ने सुना तो गुड्डू को एक थप्पड़ मारा और गुस्से से कहा,”बेशर्म ! शर्म नाही आती , हमसे कपडे उतारने को कह रहे हो”

Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66

Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66Manmarjiyan season 4 – 66

Continue with Manmarjiyan season 4 – 67

Read Manmarjiyan Funny Story

Follow Me On https://www.instagram.com/sanjanakirodiwal/

संजना किरोड़ीवाल 

Manmarjiyan Season 4
Manmarjiyan Season 4 by Sanjana Kirodiwal
Manmarjiyan Season 4
Manmarjiyan Season 4 by Sanjana Kirodiwal

मंगल फूफा ने सुना तो उठा और चिल्लाकर कहा,”अबे गोलू ! फॅमिली स्टोरी है क्या बक रहे हो ?”
गोलू इतना परेशान हो चुका था सबसे की अपना आपा खो बैठा और चिल्लाया,”फॅमिली स्टोरी की भी बत्ती बना देंगे और बाँट देंगे सबको , सबकी बत्ती बना देंगे , साला सबने कसम खा ली है हमायी जिंदगी मा चरस बोने की ,, हुआ उह्ह्ह पेंट शर्ट पहिनने वाला बैल गुड्डू हमाये पीछे पड़ा है , हिया तुमहू हमायी छाती पर मूंग दले जा रहे हो , हुआ उह्ह्ह मंगेश हमाए लिए लौड़े बैठाकर रखा है और हिया उह्ह्ह बब्बन हमे हार्ट अटैक पर हार्ट अटैक दे रहा है ,

मंगल फूफा ने सुना तो उठा और चिल्लाकर कहा,”अबे गोलू ! फॅमिली स्टोरी है क्या बक रहे हो ?”
गोलू इतना परेशान हो चुका था सबसे की अपना आपा खो बैठा और चिल्लाया,”फॅमिली स्टोरी की भी बत्ती बना देंगे और बाँट देंगे सबको , सबकी बत्ती बना देंगे , साला सबने कसम खा ली है हमायी जिंदगी मा चरस बोने की ,, हुआ उह्ह्ह पेंट शर्ट पहिनने वाला बैल गुड्डू हमाये पीछे पड़ा है , हिया तुमहू हमायी छाती पर मूंग दले जा रहे हो , हुआ उह्ह्ह मंगेश हमाए लिए लौड़े बैठाकर रखा है और हिया उह्ह्ह बब्बन हमे हार्ट अटैक पर हार्ट अटैक दे रहा है ,

मंगल फूफा ने सुना तो उठा और चिल्लाकर कहा,”अबे गोलू ! फॅमिली स्टोरी है क्या बक रहे हो ?”
गोलू इतना परेशान हो चुका था सबसे की अपना आपा खो बैठा और चिल्लाया,”फॅमिली स्टोरी की भी बत्ती बना देंगे और बाँट देंगे सबको , सबकी बत्ती बना देंगे , साला सबने कसम खा ली है हमायी जिंदगी मा चरस बोने की ,, हुआ उह्ह्ह पेंट शर्ट पहिनने वाला बैल गुड्डू हमाये पीछे पड़ा है , हिया तुमहू हमायी छाती पर मूंग दले जा रहे हो , हुआ उह्ह्ह मंगेश हमाए लिए लौड़े बैठाकर रखा है और हिया उह्ह्ह बब्बन हमे हार्ट अटैक पर हार्ट अटैक दे रहा है ,

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!