Pasandida Aurat Season 3 – 70

Pasandida Aurat Season 3 – 70

Pasandida Aurat Season 3
Pasandida Aurat Season 3 by Sanjana Kirodiwal

मौर्या ग्रुप एंड कम्पनी , नवी मुंबई
“आर यू सीरियस पृथ्वी ? तुम्हे एक महीने के लिए वर्क फ्रॉम होम चाहिए , तुम कहना चाह रहे हो कि तुम एक महीना ऑफिस नहीं आ पाओगे ,, सीरियसली ?”,अपने केबिन में पृथ्वी के सामने खड़े जयदीप ने हैरान होकर कहा
“आप तो ऐसे रिएक्ट कर रहे है जैसे मैंने आपसे आपकी एक किडनी मांग ली हो , सिर्फ एक महीने की ही तो बात है और मैं कौनसा अपने काम से दूर भाग रहा हूँ ? ऑफिस ना आकर भी मैं फोन पर सब मैनेज कर लूंगा”,पृथ्वी ने कहा


“ठीक है लेकिन क्या मैं इतनी लम्बी छुट्टी की वजह जान सकता हूँ ?”,जयदीप ने गंभीर होकर कहा ,, आजकल वह पृथ्वी को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित रहने लगा था।
“नहीं , रीजन थोड़ा पर्सनल है इसलिए मैं आपको नहीं बता सकता”,पृथ्वी ने कहा
“हाह ! क्या अब भी हमारे बीच चीजे पर्सनल रहनी चाहिए पृथ्वी ? खैर तुम इतनी लम्बी छुट्टी पर जा ही रहे हो तो फिर अपनी टीम को अच्छे से समझाकर जाना , उन्हें झेलने की हिम्मत मुझमे ज़रा भी नहीं है”,जयदीप ने मुँह बनाकर कहा


“मैं उन्हें समझा दूंगा,,,,,,,,,,,,तो मैं अपनी छुट्टी कन्फर्म समझू ?”,पृथ्वी ने पूछा
“अब तुमने मन बना ही लिया है तो फिर मैं तुम्हे कैसे रोक सकता हूँ ? लेकिन सिर्फ एक महीना उसके बाद तुम मुझे ऑफिस में चाहिए,,,,,,मैं अपना काम बाकि लोगो के भरोसे नहीं छोड़ सकता”,जयदीप ने कहा
“थैंक्यू”,पृथ्वी ने कहा


“”बाय द वे तुम नया घर क्यों देख रहे हो ? लीगल टीम के हेड ने मुझे बताया कि तुम्हे एक बड़े घर की जरूरत है,,,,,,,,,क्या चल रहा है तुम्हारे दिमाग में ?”,जयदीप ने शकभरे स्वर में पूछा
“इन लोगो के पेट में कोई बात नहीं पचती”,पृथ्वी धीरे से बड़बड़ाया
“पृथ्वी ! क्या तुम फिर किसी मुसीबत में हो और मुझसे कुछ छुपा रहे हो ? देखो अगर तुम्हे नए घर की जरूरत है तो तुम मुझे बताओ , शायद मैं तुम्हारी कोई हेल्प कर सकू”,जयदीप ने चिंतित स्वर में कहा


“अवनि आई-बाबा के साथ एक ही घर में रहना चाहती है इसलिए मुझे बड़े घर की जरूरत है”,पृथ्वी ने कहा
जयदीप ने सुना तो ख़ुशी भरे स्वर में कहा,”अह्ह्ह ! अवनि से मैं इस समझदारी की उम्मीद कर ही रहा था। तुम्हारे आई बाबा के साथ रहेगी तो उनके साथ उसका बांड अच्छा बनेगा और सब आपस में एक दूसरे को अच्छे से समझने भी लगेंगे। अवनि का फैसला बिल्कुल सही है , तुम चाहो तो इसमें मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूँ”


“आप क्या मदद करेंगे ? एक सैलरी तो आप बढ़ा नहीं पा रहे , मदद करेंगे”,पृथ्वी ने मुँह बनाकर कहा
जयदीप ने सुना तो उसकी ख़ुशी गायब हो गयी और उसने गंभीर होकर कहा,”अगर इस एक महीने में तुम्हारी परफॉर्मेंस अच्छी रही तो मैं तुम्हारी सैलरी 15%  बढ़ा दूंगा,,,,,,,,,!!!!”
पृथ्वी ने सुना तो भँवे चढ़ाकर जयदीप को देखा और कहा,”आप मजाक तो नहीं कर रहे ?”


“बिल्कुल नहीं मिस्टर उपाध्याय बस इसके लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी”,जयदीप ने पृथ्वी का गाल थपथपाते हुए कहा
पृथ्वी की आँखों के सामने अवनि का खुशीभरा चेहरा आ गया और उसने खोये हुए स्वर में कहा,”मैं करूँगा ! बहुत मेहनत करूंगा और वो हर वादा पूरा करूंगा जो मैंने अपनी बायको से किया है,,,,,,,,,,आफ्टरऑल she is my पसंदीदा औरत”
जयदीप ने सुना तो मुस्कुराने लगा।

पृथ्वी जयदीप के केबिन से निकलकर अपने केबिन में चला आया , अपनी टीम को सब काम समझाया और साथ ही बताया कि वह पूरा एक महीना घर से काम करेगा और फ़ोन और मेल में सबसे कनेक्ट रहेगा। पृथ्वी दिनभर काम में बिजी रहा और शाम ने अपना बैग उठाकर ऑफिस से निकला तो जयदीप भी उसके साथ ही चला आया।
“कल से तुम ऑफिस नहीं आओगे , तुम्हारे बिना ऑफिस में मन नहीं लगेगा”,जयदीप ने पृथ्वी के साथ चलते हुए कहा


पृथ्वी चलते चलते और जयदीप की तरफ पलटकर कहा,”सिर्फ एक महीने के लिए जा रहा हूँ , हमेशा के लिए नहीं और क्या आप हर बार गर्लफ्रेंड की तरह बाते करने लगते है,,,,,,,,,,,,देखिये मैं शादीशुदा हूँ और मुझे मर्दो में कोई दिलचस्पी नहीं है”
जयदीप ने सुना तो मुँह फाड़कर पृथ्वी को देखने लगा और कहा,”हाह ! तुम मेरे बारे में ऐसा सोचते हो ? मैं बस तुम्हारे लिए थोड़ा चिंतित था”


“आप मेरी चिंता मत कीजिये उसके लिए अवनि है”,कहते हुए पृथ्वी पार्किंग में खड़ी अपनी नयी बाइक के पास चला आया जयदीप ने देखा तो पृथ्वी के पास आकर कहा,”अरे वाह ! तुमने बाइक कब ली ?”
“गिफ्ट मिला है”,पृथ्वी ने बाइक स्टार्ट करके कहा और वहा से निकल गया , जयदीप की नजर पृथ्वी की बाइक की नेम प्लेट से कुछ ऊपर लिखे शब्दों पर पड़ी जहा लिखा था “Gift From बायको”
जयदीप मुस्कुराये बिना ना रहा सका और फिर अपनी गाडी की तरफ बढ़ गया।

पृथ्वी जिस फ्लेट में रह रहा था उसके बगल वाले फ्लेट में कंस्ट्रक्शन का काम चालू था और इस वजह से अवनि आज भी अपने काम पर कोंस्ट्रेट नहीं कर पा रही थी , उस पर उसका सर अलग दर्द करने लगा। अवनि को तय समय अपनी स्क्रिप्ट खत्म करनी थी और इसी वजह से वह थोड़ी उदास थी। शाम में पृथ्वी घर आया तो अवनि का उतरा हुआ चेहरा देखकर समझ गया कि आज अवनि फिर अपना काम नहीं कर पायी है।

ऑफिस के कामो से थके होने के बावजूद भी उसने अवनि के साथ मिलकर खाना बनाया , उसके साथ बैठकर खाना खाया और फिर हॉल में आ बैठा। अवनि ने सुबह से अपना काम नहीं किया था इसलिए वह स्टोरी रूम की तरफ जाने लगी तो पृथ्वी ने उसे अपने पास बुला लिया।
अवनि पृथ्वी के पास चली आयी तो पृथ्वी ने उसे अपनी बगल में बैठने को कहा। अवनि ख़ामोशी से पृथ्वी के बगल में आ बैठी ,

पृथ्वी उसकी तरफ पलटा और उसके दाहिने हाथ को अपने दोनों में लेकर प्यार से कहने लगा,”अवनि ! मैं जानता हूँ तुम अपने काम को लेकर थोड़ा परेशान हो , ऊपर से ये कंस्ट्रक्शन की वजह से तुम दिन में अपने काम पर फोकस नहीं कर पा रही हो इसलिए देर रात जागकर उसे करती हो लेकिन तुम इस तरह देर रात जागकर काम करोगी तो बीमार पड़ जाओगी”


“तो मैं और क्या करू पृथ्वी ? मैंने प्रोडक्शन हॉउस के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है , एक महीने के अंदर मुझे उन्हें स्क्रिप्ट देनी ही होगी। मैं अपने काम के साथ कोम्प्रोमाईज़ नहीं कर सकती”,अवनि ने उदास होकर कहा
पृथ्वी ने अपना हाथ अवनि के गाल से लगाया और कहा,”कोम्प्रोमाईज़ क्यों करना है बेटा ? तुमने इतनी मेहनत की है सिर्फ एक मामूली सी परेशानी की वजह से तुम उसे जाया नहीं कर सकती,,,,,,,मैंने कुछ सोचा है , तुम जाओ और अपने कुछ कपडे बैग में रख लो”

अवनि ने सुना तो हैरानी से पृथ्वी की तरफ देखकर पूछा,”क्या हम कही जा रहे है ?”
“हम्म्म !  ऑफिस के एक प्रोजेक्ट के लिए मुझे एक महीना मुंबई से बाहर जाना है इसलिए चाहता हूँ तुम भी साथ चलो ,, मैं अपना ऑफिस का काम करूंगा तुम अपनी स्क्रिप्ट लिखना”,पृथ्वी ने कहा
अवनि ने सुना तो ख़ुशी से उसकी आँखे चमक उठी , उसने चमकती आँखों से पूछा,”हम कहा जा रहे है ?”
“तुम्हारे लिए सरप्राइज है लेकिन एक ऐसी जगह जहा तुम इत्मीनान से बैठकर अपनी कहानिया लिख सको”,पृथ्वी ने कहा


अवनि पृथ्वी के गले आ लगी और कहा,”थैंक्यू पृथ्वी ! थैंक्यू सो मच , आप बहुत अच्छे है”
“अब जाओ अपने कपडे रखो हमे सुबह जल्दी निकलना होगा”,पृथ्वी ने कहा तो अवनि उस से दूर हटी और वहा से चली गयी। पृथ्वी भी अपने फ़ोन पर कुछ काम करने लगा , कल के लिए टिकट्स और रहने की जगह वह पहले ही बुक कर चुका था।

अगली सुबह पृथ्वी अवनि के साथ अपने फ्लेट से निकल गया। पृथ्वी ने घर पर कुछ नहीं बताया कि वह कहा जा रहा है बस उसने कहा कि वह ऑफिस के काम से कही बाहर जा रहा है। एयरपोर्ट आकर पृथ्वी और अवनि अपनी प्लेन में चले आये लगभग 2 घंटे बाद प्लेन “कोच्चि एयरपोर्ट” पर पहुंचा। अवनि को अभी तक नहीं कि पृथ्वी उसे कहा लेकर जा रहा है ? वह बस उसका हाथ थामे उसके साथ एयरपोर्ट से बाहर चली आयी। सुबह सुबह यहाँ काफी ठण्ड थी पृथ्वी ने महसूस किया कि अवनि के हाथ ठन्डे पड़ चुके है।

उसने अपना कोट उतारा और अवनि को पहना दिया , अवनि के हाथो को अपने हाथो में लेकर उन पर अपनी गर्म साँसो की फूंक मारी , अवनि को थोड़ी राहत मिली। पृथ्वी ने अवनि से रुकने को कहा और उसके लिए गर्म कॉफी ले आया। अवनि से कॉफी पीने का कहकर पृथ्वी खुद कुछ दूर खड़ी टैक्सी वालो के पास चला आया। उसने आगे जाने के लिए एक गाडी बुक की और वापस अवनि की तरफ चला आया। अवनि आधी कॉफ़ी पी चुकी थी बाकि आधी उसने पृथ्वी को दे दी। पृथ्वी ने कप लिया और पीकर अवनि से गाडी की तरफ चलने को कहा।

गाड़ी के ड्राइवर ने पृथ्वी और अवनि का सामान गाडी के पीछे डिग्गी में रखा और ड्राइवर सीट पर आ बैठा। अवनि और पृथ्वी पिछली सीट पर आ बैठे और गाडी वहा से निकल गयी। बाहर ठण्ड थी इसलिए ड्राइवर ने गाड़ी का हीटर ऑन कर दिया। अवनि के ठन्डे हाथ जो अब हलके गर्म हो चुके थे पृथ्वी अभी भी अपने हाथो में थामे बैठा था।

पृथ्वी जिस जगह जा रहा था वो जगह एयरपोर्ट से 120 किलोमीटर दूर थी और लगभग 3 घंटे का सफर था। ये 3 घंटे का सफर इतना खूबसूरत होगा अवनि ने कभी सोचा भी नहीं था। गाडी पहाड़ी रास्तों से होकर आगे बढ़ रही थी , खूबसूरत मौसम , चारो तरफ हरियाली , ऊँचे पहाड़ , पहाड़ो पर बने मकान , साफ़ आसमान , ये सब तो अवनि ने फिल्मो में देखा था या फिर कहानियो में सुना था लेकिन आज उसे ये सब असल में देखने को मिल रहा था। पृथ्वी की बाँह थामे अवनि उन नजारों का आनंद लेने लगी।


एक लम्बे खुबसुरत सफर के बाद गाडी एक छोटे से फार्म हॉउस के बाहर आकर रुकी। अवनि और पृथ्वी गाडी से उतरे। अवनि ने देखा वे पहाड़ पर बने एक फार्म हॉउस के ब्याह खड़े है , आस पास कोई घर नहीं था और एक बहुत ही सुकून वाली शांति हर तरफ फैली थी। चारो तरफ चाय के हरे बागान फैले थे जिनकी भीनी भीनी खुशबु अवनि के नाक को छूकर गुजर रही थी। चाय के बागानों के बीच से खूबसूरत पगडंडी थी जो नीचे की तरफ जा रही थी , एक लम्बी चमकती नदी जिसका पानी बहुत ही साफ़ नजर आ रहा था।

सामने ऊँचे पहाड़ जो सफ़ेद चादर से ढके थे।
अवनि को ये सब काफी रोमांचक लग रहा था। ठंडी हवा के झोंको ने उसे छुआ तो अवनि ने अपनी बाँहो को समेटकर सहलाते हुए गाड़ी के ड्राइवर से कहा,”यहा का मौसम क्या हमेशा ठंडा ही रहता है ?”
“मैडम मुन्नार में मौसम का कोई भरोसा नहीं कब बदल जाए , मई से जुलाई यहाँ हलकी गर्मी होती है बस बाकि समय ठंडा ही रहता है”,ड्राइवर ने कहा


अवनि ने ड्राइवर के मुँह से जैसे ही “मुन्नार” का नाम सुना सहसा ही उसे पृथ्वी से कहे अपने शब्द याद आ गए
“बनारस के बाद अगर मेरी कोई पसंदीदा जगह है तो वो है “केरला का मुन्नार” मरने से पहले मैं एक बार उस जगह वक्त बिताना चाहती हूँ”

अपनी बात याद आते ही अवनि ने पृथ्वी की तरफ देखा , उसकी आँखे नम थी और वह निशब्द थी कि कोई शख्स उस से इतना प्यार कैसे कर सकता है कि उसकी कही एक एक बात उसे याद हो। पृथ्वी ने ड्राइवर को पैसे दिए और ड्राइवर गाडी लेकर वहा से चला गया।

फार्म हॉउस की देखभाल करने वाला आदमी आकर पृथ्वी से मिला और फिर सब सामान उठाकर अंदर ले जाने लगा। पृथ्वी अवनि के सामने आया और कहा,”पसंद आया ?”
अवनि की आँखों में भरी नमी अब तक आंसुओ में बदल चुकी थी उसकी दाँयी आँख से आँसू की अब बूंद गाल पर लुढ़क आयी जिसे पृथ्वी ने अपनी ऊँगली पर लिया और अपने होंठो से लगाकर कहा,”मैंने कहा था ना अवनि तुम से जुडी हर बात याद है मुझे”


अवनि के पास अपनी भावनाये व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं थे , वह आगे बढ़कर पृथ्वी के गले आ लगी। पृथ्वी उसका सर सहलाने लगा। अवनि पृथ्वी से दूर हटी तो पृथ्वी ने अपना हाथ अपनी की तरफ बढाकर प्यार से उसे देखा , अवनि ने पृथ्वी की हथेली को थामा और पृथ्वी के साथ आगे बढ़ गयी

पृथ्वी अवनि के साथ अंदर आया। आदमी सामान रखकर घर की चाबी पृथ्वी को थमाकर वहा से चला गया। लकड़ी के बने इस फार्म हॉउस में एक बड़ा कमरा , हॉल , छोटा सा किचन और एक बड़ी से बालकनी थी। अवनि ने फार्म हॉउस देखा , उसके लिए तो ये किसी सपने के सच होने से कम नहीं था। अवनि ने देखा कमरे के कोने में एक बहुत ही सुन्दर टेबल और कुर्सी रखा है। पृथ्वी अवनि के पीछे आ खड़ा हुआ और उसे पीछे से अपनी बाँहो में भरकर कहा,”अब तुम  आराम से वहा बैठकर अपनी स्क्रिप्ट लिख सकती हो , तुम्हे कोई डिस्टर्ब नहीं करेगा”


अवनि ने सुना तो पृथ्वी की तरफ पलट गयी , पृथ्वी ने अवनि की आँखों में ख़ुशी और सुकून देखा और कमरे के बाहर बनी बालकनी में लाते हुए कहा,”और जब तुम लिखते लिखते थक जाओगी तो एक छोटा सा ब्रेक लेकर यहाँ आ जाना,,,,,,,,,यहाँ से मुन्नार के इन पहाड़ो और बागानों को देखना तुम्हे सुकून मिलेगा और आँखों को राहत भी,,,,,,,,,जब तुम ब्रेक लेकर यहाँ आओगी तो मैं तुम्हारे लिए अदरक वाली कड़क चाय बना दिया करूंगा , उसे पीकर तुम्हे अच्छा लगेगा और”


पृथ्वी आगे कहता इस से पहले अवनि ने उसके होंठो पर अपनी उंगलिया रखी और कहा,”बस पृथ्वी ! और कितना करोगे मेरे लिए ?”
पृथ्वी ने धीरे से अवनि का हाथ अपने होंठो से हटाया और उसकी आँखों में देखते हुए कहा,”अपनी आखरी साँस तक मैं तुम्हारे लिए सब करूंगा अवनि,,,!!!”
पृथ्वी की आँखों में अपने लिए बेइंतहा मोहब्बत देखकर अवनि का दिल धड़कने लगा , वह प्यारभरी नजरो से एकटक पृथ्वी को देखते रही।


पृथ्वी ने अवनि का हाथ थामा और उसे बाहर ले जाते हुए कहा,”चलो”
“कहा ?”,अवनि ने पृथ्वी के साथ आते हुए कहा
पृथ्वी अवनि को लेकर फार्म हॉउस से बाहर चला आया और बागानों के बीच बने रास्तों पर चलते हुए गुनगुनाने लगा  

“आ ले चलू तुझे ऐसी जगह जहाँ कोई हमें ना जाने 

जहाँ अपनी हो जिंदगी और हो बस अपने ही फसाने 

नींद जो कभी आये तो , कांधे पे मेरे तू अपना सर झुकाना l 

रूठ जाए हम कभी जो , हौले से हसके मुझको तू मनाना l 

जहाँ बजती हो धड़कने , गूंजते रहे बस तेरे होंठो से तराने l 

आ ले चलू तुझे ऐसी जगह जहाँ कोई हमे ना जाने 

आधा आसमा मेरा बाकी आधा तेरा , आधा मिलके ही तो सब पूरा है 

हर शाम मेरी हो ओर तेरा हो सवेरा , तेरे बिन ये सब अधूरा है 

तेरे साथ अब गुजरे जो भी बचे मेरे जीने के सारे जमाने 

आ ले चलू तुझे ऐसी जगह जहाँ कोई हमे ना जाने 

तुझसे ही है शिकायत , तुझसे मोहब्बत , तुमसे ही शिकवे गीले है 

हर दुआ में माँगा तुमको , मन्नतों में सोचा , किस्मत से  तो मीले है 

सीने से लगा के रखलु तुझे , तेरे सपने है पलको में सजाने 

आ ले चलू तुझे ऐसी जगह जहा कोई हमे ना जाने 

जी रहे थे अब तक यू ही अधूरे से हम 

जो गुजरी वो जिंदगी ही नही थी 

पढ़ी कितनी आयते कितनी दुआएं मांगी 

तेरे बिन वो बन्दगी ही नही थी 

तुझे मानू मैं अपना खुदा जो तू मेरी खुदाई को जाने 

आ ले चलू तुझे ऐसी जगह जहाँ कोई हमे ना जाने l

The End

Continue with Season 4 in Jan. 2027

Read Pasandida Aurat

Follow Me On https://www.instagram.com/sanjanakirodiwal/

संजना किरोड़ीवाल 

Pasandida Aurat Season 3
Pasandida Aurat Season 3 by Sanjana Kirodiwal
Pasandida Aurat Season 3
Pasandida Aurat Season 3 by Sanjana Kirodiwal

Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70

Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70Pasandida Aurat Season 3 – 70

One Comment

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!