Pasandida Aurat Season 3 – 64
Pasandida Aurat Season 3 – 64

अवनि ने मीटिंग रूम का दरवाजा खोलने के लिए जैसे ही हाथ बढ़ाया किसी ने आकर उसकी बाँह पकड़ी और उसे साइड में खींच लिया। अवनि कुछ समझ पाती इस से पहले उसके कानों में कुछ लोगो के कदमो की तेज तेज आवाजे पड़ी जो कि लिफ्ट की तरफ से चले आ रहे थे। अवनि की पीठ दिवार से लगी थी और दिल जोरो से धड़क रहा था ! घबराकर अवनि ने अपनी आँखों को कसकर बंद कर रखा था। कदमो की आहट और तेज हुई और सभी दनदनाते हुए मीटिंग रूम में चले गए।
अवनि ने धीरे से अपनी आँखे खोली और सामने देखा तो हैरानी से उसकी आँखे खुली की खुली रह गयी। सामने अवनि की बाँह थामे प्राची खड़ी थी। अवनि की बाँह पकड़कर उसे साइड में लाने वाली प्राची थी। प्राची मिस्टर शर्मा के साथ एक मीटिंग के लिए यहाँ आयी थी लेकिन जब उसने अवनि को यहाँ देखा तो वह उसके पीछे चली आयी जैसे उसे आने वाले खतरे का अहसास हो।
“तुम यहाँ ?”,अवनि ने धीमे स्वर में पूछा
“श्श्श्श , उधर देखो|”,प्राची ने अवनि को आगे बोलने से रोककर मीटिंग रूम की तरफ देखने का इशारा किया
अवनि ने मीटिंग रूम की तरफ देखा तो पाया कि मीटिंग रूम के बाहर कुछ पुलिस वाले मौजूद थे और अगले ही पल कुछ लड़किया और प्रोडक्शन हॉउस का मैनेजर मीटिंग रूम से बाहर आये जिन्हे पुलिसवालों ने पकड़ रखा था। ये सब देखकर अवनि का दिल धड़क उठा ! उसे समझ आया यहाँ ये क्या हो रहा था ?
वह तो यहाँ इंटरव्यू देने आयी थी। उसने हैरानी से प्राची की तरफ देखा तो प्राची ने कहा,”ये सब तुम्हे फ़साने की साजिश थी,,,,,,,,,,,,!!!”
“मुझे फ़साने की ?”,अवनि ने चौंककर पूछा
“मेरे साथ आओ और बिल्कुल नार्मल रहना”,कहते हुए प्राची अवनि को लेकर मीटिंग रूम की तरफ बढ़ गयी और उसके साथ चलते हुए इधर उधर की बाते करने लगी ,
जवाब में अवनि को भी मुस्कुराना पड़ा और दोनों सबके बीच से निकलकर लिफ्ट के सामने चली आयी। प्राची अवनि को साथ लेकर लिफ्ट के अंदर आयी। जैसे ही लिफ्ट के दरवाजे बंद हुए अवनि प्राची की तरफ पलटी और कहा,”ये सब क्या हो रहा है और तुम यहाँ क्या कर रही हो ? क्या ये सब तुमने,,,,,,,,!!!”
कहते कहते अवनि रुक गयी क्योकि प्राची उसे ही घूर रही थी।
प्राची कुछ देर ख़ामोशी से अवनि को देखती रही और फिर कहा,”अगर ये मैंने किया होता तो मैं तुम्हे वहा से नहीं निकालती , तुम यहाँ कर क्या रही थी ?”
“मैं , मैं अपनी स्टोरी के लिए मैनेजर से मिलने आयी थी”,अवनि ने कहा
“ओह्ह्ह अवनि ! ये मुंबई है , तुम यहाँ किसी अजनबी पर आँख बंद करके भरोसा कैसे कर सकती हो ? किसी ने तुम्हे इंटरव्यू के लिए बुलाया और तुम अकेले यहाँ चली आयी , जिन लड़कियों को तुमने अभी देखा वो सब पुलिस रेड में पकड़ी गयी है। जिस मैनेजर से तुम मिलने वाली थी वो C ग्रेड फिल्मो का डायरेक्टर है ,, अडल्ट फिल्मो का मतलब जानती हो ना तुम,,,,,,,,,,अगर मैंने सही वक्त पर आकर तुम्हे नहीं रोका होता तो तुम भी,,,,,,,,,,!!!!”,कहकर प्राची रुक गयी
अवनि ने सुना तो उसे एक धक्का लगा , क्या सच में वह एक बड़ी मुसीबत में फसने वाली थी ? अवनि को पृथ्वी की याद आयी शायद इसलिए पृथ्वी उसके साथ आना चाहता था।
अवनि की आँखों के सामने कुछ देर पहले घटे पल आने लगे और उसी के साथ उसे वो वक्त भी याद आ गया जब वह पहली बार विक्रम से मिली थी और उस वक्त भी विक्रम ने उसका फायदा उठाने की कोशिश की थी। अवनि को खामोश देखकर प्राची ने उसकी बाँह छूकर कहा,”तुम ठीक हो ?”
प्राची की छुअन से अवनि की तंद्रा टूटी और उसने प्राची की तरफ देखकर कहा,”मैं इतनी बड़ी बेवकूफ कैसे हो सकती हूँ ?”
प्राची ने देखा ये कहते हुए अवनि की आँखों में आँसू भर आये है उसने पहली बार बड़े प्यार से कहा,”तुम बेवकूफ नहीं हो अवनि , तुम बस थोड़ी सीधी हो,,,,,,,,,सबको अपने जैसा समझ लेती हो लेकिन ये मुंबई है यहाँ सीधे लोगो के लिए कोई जगह नहीं है ,, लोग यहाँ सीधे लोगो को कुचलकर आगे बढ़ जाते है”
अवनि ने अपनी आँखों में आये आंसुओ को मुश्किल से रोका और कहा,”लेकिन मेरे साथ ये सब क्यों हो रहा है ? मैं तो यहाँ किसी को जानती भी नहीं,,,,,,,,,!!!”
प्राची ने अवनि की आँखों में देखा और कहा,”लेकिन मैं जानती हूँ ये किसने करवाया है ?”
अवनि प्राची से कुछ पूछ पाती इस से पहले लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर आकर रुकी और लिफ्ट के दरवाजे खुल गए। प्राची ने अवनि से बाहर चलने का इशारा किया।
दोनों लिफ्ट से बाहर चली आयी तभी नीलेश ने आकर प्राची से कहा,”मेम ! आप कहा चली गयी थी ? मिस्टर शर्मा मीटिंग रूम में इंतजार कर रहे है”
“नीलेश ! मिस्टर शर्मा के साथ आज की मीटिंग तुम अटेंड करो , मुझे कुछ जरुरी काम से बाहर जाना है”,प्राची ने सधे हुए स्वर में कहा
“लेकिन मेम मैं कैसे ?”,नीलेश ने कहा
प्राची ने नीलेश के कंधे पर अपना हाथ रखा और उसकी आँखों में देखकर कहा,”मिस्टर नीलेश देशमुख ! तुम अब देसाई ग्रुप के MD हो तुम ये कर सकते हो और मुझे पूरा भरोसा है तुम ये कर लोगे,,,,,,,,,,,,आल द बेस्ट,,,,,,,,,,!!!”
कहकर प्राची अवनि की तरफ पलटी और कहा,”चले अवनि ?”
अवनि ने कोई जवाब नहीं दिया बस प्राची के पीछे पीछे चल पड़ी। नीलेश ने अवनि को प्राची के साथ जाते देखा तो उसे थोड़ी हैरानी हुई और वह बड़बड़ाया,”ये प्राची पृथ्वी सर की वाइफ को कहा लेकर जा रही है ?”
“मिस्टर नीलेश सर वेट कर रहे है”,मिस्टर शर्मा के मैनेजर ने आकर कहा तो नीलेश की तंद्रा टूटी और वह उसके साथ वहा से चला गया लेकिन दिमाग में प्राची और अवनि चल रहे थे , कही प्राची अवनि को कोई नुकसान तो पहुंचाने का नहीं सोच रही ? मीटिंग रूम की तरफ जाते हुए नीलेश ने पृथ्वी को एक मैसेज भेजा और अपना फोन साइलेंट करके मीटिंग रूम में चला गया।
होटल से बाहर आकर प्राची ने पार्किंग से गाडी निकाली और अवनि के सामने रोककर दरवाजा खोल दिया। अवनि को इस वक्त कुछ समझ नहीं आ रहा था , वह इस बात को लेकर उलझन में थी कि प्राची पर भरोसा करे या नहीं , क्योकि अवनि प्राची की हरकतों से अनजान नहीं थी। पहले भी प्राची ने पृथ्वी के लिए अवनि को परेशान किया था। अवनि को उलझन में देख ड्राइवर सीट पर बैठी प्राची ने झुककर अवनि से कहा,”तुम मुझ पर भरोसा कर सकती हो”
अवनि की तंद्रा टूटी , वह गाडी के अंदर आ बैठी और दरवाजा बंद करके प्राची से कहा,”तुम मुझे कहा लेकर जा रही हो ? और , और तुम मेरी मदद क्यों कर रही हो ?”
प्राची ने अवनि की तरफ देखा और कुछ देर खामोश रहने के बाद कहा,”क्योकि तुम्हारे पति के मुझ पर बहुत अहसान है,,,,,,,,,अगर उनके बदले में मैं तुम्हारी मदद कर पायी तो मुझे ख़ुशी होगी,,,,,,,,,,,!!!”
अवनि ने सुना तो ख़ामोशी से प्राची को देखने लगी और उसकी कही बात का मतलब समझने की कोशिश करने लगी। ये वही लड़की थी जो कल तक पृथ्वी के पीछे पड़ी थी और आज वह पृथ्वी के अहसानो के तले दबने की बात कर रही थी।
अवनि को परेशान होते देखकर प्राची ने उसे सब सच बता दिया साथ ही उसने अवनि से अपने किये के लिए माफ़ी भी मांगी ! अवनि ने सुना तो पहले उसे हैरानी हुई कि प्राची जैसी जिद्दी और घमंडी लड़की में इतनी जल्दी अकल कैसे आ गयी लेकिन साथ ही उसे ख़ुशी भी हुयी कि अब प्राची उसके पृथ्वी को परेशान नहीं करेगी। उसने प्राची की तरफ देखा और कहा,”तुम इतनी बुरी लड़की भी नहीं हो जितना मैंने सोचा था”
“ओह्ह्ह्ह तो तुम सोचती भी हो ?”,प्राची ने कहा
“हाँ सोचती हूँ इसलिए लिख पाती हूँ”,अवनि ने चिढ़कर कहा
प्राची ने सुना तो मुस्कुरा उठी और गाडी की स्पीड बढ़ा दी। कुछ देर बाद ही गाडी “कपूर मेंशन्स” के बाहर खड़ी थी ये देखकर अवनि ने कहा,”ये किसका घर है और हम यहाँ क्यों आये है ?”
“अवनि अगर मैं उस इंसान को तुम्हारे सामने खड़ा कर दू जिसने आज तुम्हे इस साजिश में फ़साने की कोशिश की तो तुम क्या करोगी ?”,प्राची ने अवनि की तरफ पलटकर पूछा
अवनि ने सुना तो उसके चेहरे पर गुस्से के भाव उभर आये और उसने कठोर स्वर में कहा,”खींचकर थप्पड़ मारूंगी उसे ताकि जिंदगी में दोबारा कभी वो ऐसा करने का ख्याल भी अपने दिमाग में ना लाये”
“ठीक है फिर चलो”,प्राची ने दरवाजा खोलकर गाडी से नीचे उतरते हुए कहा। अवनि भी गाड़ी से बाहर चली आयी और प्राची उसे लेकर घर के अंदर चली आयी।
घर के हॉल में आकर प्राची रुक गयी। मिस्टर विक्रम घर में नहीं थे और मिसेज विक्रम डायनिंग पर खाना लगा रही थी , उन्होंने जब प्राची को देखा तो उसकी तरफ आकर कहा,”तुम यहाँ,,,,,,,,,,,,,!!!”
“क्या विक्रम घर पर है ?”,प्राची ने कठोरता से कहा
मिसेज कपूर फार्म हॉउस पर हुई घटना से अनजान नहीं थी इसलिए प्राची को गुस्से में देखकर उनका दिल धड़क उठा और उन्होंने कहा,”प्राची ! मेरी बात सुनो जो कुछ भी हुआ उसमे,,,,,,,,,,,!!!”
“इन्हे विक्रम से मिलना है”,प्राची ने मिसेज कपूर की बात बीच में काटकर कहा
“ओह्ह्ह अच्छा ! मैं अभी उसे बुला देती हूँ”,मिसेज कपूर ने कहा और पलटकर घर के नौकर से विक्रम को बुलाकर लाने का इशारा किया !
मिसेज कपूर ने प्राची और अवनि से बैठने को कहा लेकिन प्राची ने मना कर दिया उसके चेहरे पर कठोर भाव थे और ये देखकर मिसेज कपूर भी सहमकर एक तरफ खड़ी हो गयी !
कुछ देर बाद विक्रम नीचे आया। प्राची को देखकर विक्रम हल्का सा मुस्कुराया लेकिन जैसे ही उसकी नजर अवनि पर पड़ी उसके चेहरे के भाव बदल गए। विक्रम धीरे धीरे चलकर प्राची के सामने चला आया और कहा,”तुम यहाँ क्या कर रही हो ?”
प्राची ने विक्रम की बात का कोई जवाब नहीं दिया बस ख़ामोशी से अवनि की तरफ देखा और विक्रम के सामने से हट गयी ! अवनि को जब पता चला कि आज जो कुछ होंने वाला था उसमे विक्रम का हाथ था तो अवनि अंदर ही अंदर गुस्से से उबल पड़ी। उसकी आँखों के सामने विक्रम से हुई पहली मुलाकात के पल आने लगे , वह विक्रम के सामने आ खड़ी हुई ,
विक्रम कुछ समझ पाता इस से पहले अवनि ने खींचकर एक थप्पड़ विक्रम के गाल पर रसीद कर दिया जिसकी आवाज पुरे कपूर मेंशन्स में गूँज उठी। मिसेज कपूर का हाथ हैरानी से अपने मुँह पर चला गया और विक्रम गुस्से से अवनि को देखने लगा। अवनि गुस्से से एकटक विक्रम को देखे जा रही थी और प्राची अपने हाथ बांधे एक तरफ खड़ी थी।
“तुम्हारी हिम्मत कैसे,,,,,,,,,,,,,,,!!!”,विक्रम ने गुस्से से दबे स्वर में अवनि से कहा , वह अपनी बात पूरी कर पाता इस से पहले ही अवनि ने उसके गाल पर दुसरा थप्पड़ रसीद किया और कहा,”ये हिम्मत तो मुझे उसी दिन दिखा देनी चाहिए थी जिस दिन मुझे तुम्हारी गन्दी और घटिया नियत के बारे में पता चला था,,,,,,,,,,,,!!!!”
प्राची ने अवनि को साइड किया और विक्रम के सामने आकर कहा,”अवनि को मिस्टर कुलकर्णी से मिलने भेजने का तुम्हारा प्लान फ़ैल हो चुका है विक्रम,,,,,,,
अवनि के जरिये तुम पृथ्वी से बदला लेंना चाहते थे और इसलिए तुमने जान बूझकर मिस्टर कुलकर्णी का ऑफर अवनि के पास भेजा जिस से तुम अवनि को फंसा सको,,,,,,,,,,,तुम इतना गिर जाओगे मैंने ये कभी सोचा नहीं था विक्रम,,,,,,,,,,मेरे साथ तुमने जो किया वो किया लेकिन अवनि की ये सब में क्या गलती है , तुम आखिर उसके पीछे क्यों पड़े हो ?”
विक्रम के पास प्राची की बातो का कोई जवाब नहीं था वह बस ख़ामोश खड़ा रहा। मिसेज कपूर भी ख़ामोशी से तमाशा देखती रही क्योकि विक्रम की गलत आदतों से अनजान वह भी नहीं थी। विक्रम को खामोश पाकर अवनि ने उसके सामने आकर कहा,”आइंदा से अगर तुमने मुझे और पृथ्वी को नुकसान पहुंचाने के बारे में सोचा भी तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा,,,,,,,,,,,ये आखरी मौका है मिस्टर विक्रम”
अवनि की आँखों में गुस्से की लालिमा थी और चेहरे पर कठोर भाव थे जिन्हे देखकर विक्रम अवनि से एक कदम पीछे हट गया। अवनि ने प्राची की तरफ देखा और उसे वहा से साथ लेकर दरवाजे की तरफ बढ़ गयी। इतना समझाने के बाद भी विक्रम का घमंड अभी बाकी था इसलिए उसने कहा,”अवनि ! तुम्हे लगता है
तुम्हारी इस धमकी से मैं डर जाऊंगा ?”
चलते चलते अवनि रुकी और विक्रम की तरफ पलटकर कहा,”मैं थी इसलिए सिर्फ थप्पड़ मारा , अगर पृथ्वी को ये सब पता चला तो कल से तुम इस शहर में दिखाई भी नहीं दोगे,,,,,,,,,,दूर रहो इसी में तुम्हारी भलाई है”
अवनि की बात सुनकर विक्रम की आँखों के सामने वो पल आ गए जब पृथ्वी ने उसी के ऑफिस में उसे बुरी तरह से पीटा था। विक्रम गुस्से से पैर पटककर रह गया और प्राची अवनि की कलाई पकड़कर आगे बढ़ गयी।
प्राची का ये नया रूप देखकर विक्रम हैरान था , जो लड़की कल तक विक्रम के साथ मिलकर अवनि को बर्बाद करने की बाते करती थी आज वही लड़की अवनि के साथ उसकी ढाल बनकर खड़ी थी।
विक्रम के लिए अवनि की दी सजा कम थी शायद इसलिए जैसे ही दोनों बाहर आयी सामने से आते कुछ पुलिस वालो पर अवनि की नजर पड़ी जिन्हे प्राची ने इशारा करके अंदर जाने को कहा , अवनि समझ गयी कि ये लोग विक्रम के लिए आये थे।
कुछ ही देर बाद इंस्पेक्टर विक्रम को गिरफ्तार करके बाहर आया और लेकर चला गया। विक्रम के जाने के बाद प्राची अवनि के सामने आयी और कहा,”अब विक्रम तुम्हे और पृथ्वी को कभी परेशान नहीं करेगा”
अवनि ने सुना तो खामोश आँखों से प्राची को देखने लगी , प्राची अचानक से इतना बदल जाएगी अवनि ने ये कभी नहीं सोचा था उसने धीरे से कहा,”थैंक्यू,,,,,,,!!!”
“थैंक्यू तो मुझे तुम्हे बोलना चाहिए अवनि , मैंने तुम्हारे साथ इतना बुरा किया इसके बाद भी तुम मुझ पर भरोसा करके यहाँ चली आयी। मुझे एक थैंक्यू और बोलना है तुम्हे”,प्राची ने नम आँखों से कहा
“वो किसलिए ?”,अवनि ने पूछा
“आज तुमने अपने लिए स्टेण्ड जो लिया , इस शहर में तुम्हे विक्रम जैसे हजारो लोग मिलेंगे अवनि बस तुम्हे डरना नहीं है,,,,,,,तुम बहुत स्ट्रांग लड़की हो अवनि खुद को पहचानो और अपने सपने को पूरा करो”,प्राची ने कहा
एक मर्द अगर एक औरत की तारीफ करे तो अच्छा लगता है लेकिन जब एक औरत दूसरी औरत की तारीफ करती है तो वो खूबसूरत लगता है। अवनि प्राची को माफ़ कर चुकी थी फिर भी मन में एक उलझन अभी भी थी इसलिए उसने धीरे से कहा,”अब तो तुम पृथ्वी के पीछे नहीं पड़ोगी ना ?”
प्राची मुस्कुराई और कहा,”तुम्हारा पृथ्वी सिर्फ तुम्हारा ही रहेगा अवनि , उसे तुम से कोई नहीं छीन सकता,,,,,,,,,,,,मैं भी नहीं”
प्राची की बात सुनकर अवनि के दिल को एक तसल्ली मिली और फिर दोनों गाडी की तरफ बढ़ गयी।
( क्या पृथ्वी को मिलेगा सही वक्त पर नीलेश का मैसेज ? क्या अवनि के इस थप्पड़ के बाद सुधर जाएगा विक्रम ? क्या इस मदद के बाद प्राची बना पायेगी अवनि के दिल में अपने लिए जगह ? जानने के लिए पढ़ते रहिये “पसंदीदा औरत सीजन 3” मेरे साथ )
Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64
Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64Pasandida Aurat Season 3 – 64
Continue With Pasandida Aurat Season 3 – 65
Read More #Pasandida Aurat
Follow Me On https://www.instagram.com/sanjanakirodiwal/
संजना किरोड़ीवाल

