Pasandida Aurat Season 2 – 40

Pasandida Aurat Season 2 – 40

Pasandida Aurat Season 2
Pasandida Aurat Season 2 by Sanjana Kirodiwal

शाम के समय सोसायटी के ग्राउंड में पृथ्वी और लक्षित की टीम जमा हुई। दोनों टीम में टोस हुआ और पहले बेटिंग लक्षित की टीम को मिली। अवनि मैच देखने के लिए आयी थी , पृथ्वी जान बूझकर उसे लेकर आया जिस से अवनि आज उसे मैच जीतते देख सके। पृथ्वी की टीम में नकुल के अलावा सोसायटी के और भी लड़के थे और हर किसी की नजर अवनि पर ही थी। पृथ्वी का दिल तो बहुत जल रहा था लेकिन वह कुछ कर भी नहीं सकता था। अवनि के अलावा वहा कुछ और लड़को की घरवाली भी थी और कुछ सोसायटी की आंटी लोग भी मौजूद थी।

उसने अपनी टीम को बुलाया और कहा,”देखो आज का मैच हम लोगो को किसी भी हालत में जीतना है और तुम सबको यहाँ वहा देखकर डिस्ट्रैक्ट नहीं होना है , तुम्हारा ध्यान कहा रहना चाहिए ? गेम में समझे , गलती से भी इधर-उधर नहीं देखना है”
“हाँ ठीक है लेकिन तुम्हारे साथ वो लड़की कौन है , गर्लफ्रेंड है ?”,टीम के एक लड़के ने कहा
पृथ्वी ने सुना तो लड़के को घुरा और कहा,”बायको है मेरी और तू ना वहा सबसे लास्ट में फील्डिंग करेगा , इधर तो आना भी मत”

लड़के ने सुना तो मायूस शक्ल लेकर चला गया। पृथ्वी ने सबको उनकी जगह बताई और खुद बॉलिंग करने चल पड़ा। नकुल उसके पीछे ही फील्डिंग करने वाला था इसलिए उसके साथ आते हुए कहा,”अवनि को लेकर तेरी जलन साफ़ दिख रही है , तुझे उसे यहाँ लेकर नहीं आना चाहिए था,,,,,,,,!!!”
“ऐसा कुछ नहीं है , मैं उसे घर में कैद करके नहीं रख सकता , उसकी भी लाइफ है जिसे वो अपनी मर्जी से जी सकती है और फिर उसने कहा कि उसे आज का मैच देखना है तो मैंने उसे आने को कहा,,,,,,लेकिन ये सब उसे कितना घूर रहे है,,,,,,,,,!!!”,पृथ्वी ने कहा और आखिर में एक मीठी सी जलन उसकी बातो से जाहिर हो ही गयी।

नकुल ने सुना तो हंसा और कहा,”अब इसमें इन सबकी भी क्या गलती है , भाभी है ही इतनी खूबसूरत,,,,,,,,वैसे भी सब सोच रहे है लंगूर के हाथ अंगूर कैसे लग गया ?”
पृथ्वी ने बॉल नकुल को मारकर कहा,”तू मुझे लंगूर बोल रहा है,,,,,,,,तेरी इतनी हिम्मत,,,,,,,,!!!”
“पृथ्वी भैया बॉल यहाँ मारनी है आपस में नहीं,,,,,,,अब जल्दी बॉलिंग करो हमारे पास इतना टाइम नहीं है”,प्रशांत ने कहा जो सबसे पहले खेलने जा रहा था और पृथ्वी की तरफ उनकी टीम का दूसरा बेट्समेन था।

“ये चूहों की टीम तो कुछ ज्यादा ही फुदक रही है,,,,,अभी बताता हूँ”,पृथ्वी खुद में ही बड़बड़ाया और नकुल से पीछे जाने का इशारा कर बॉल प्रशांत की तरफ फेंकी। जैसे की पृथ्वी को विश्वास था कि वह पहली बॉल में ही प्रशांत को क्लीन बोल्ड कर देगा लेकिन हुआ उसका उलटा प्रशांत ने घुमाकर जो शॉट मारा पहली ही बॉल पर चौका लगा। पृथ्वी हैरान था उसने पलटकर नकुल को देखा और धीरे से कहा,”लगता है पूरी तैयारी के साथ आये है”
“हाह ! चिंता मत करो अभी तुम्हारी बेटिंग बाकि है,,,,,,,,गेम पर फोकस करो”,नकुल ने कहा

पृथ्वी ने एक के बाद एक बॉल डालना चालू किया। प्रशांत आउट तो नहीं हुआ लेकिन पृथ्वी ने उसे किसी भी बॉल पर रन भी नहीं लेने दिया। पृथ्वी ने एक नजर अवनि को देखा जो मुस्कुराते हुए पृथ्वी को ही देख रही थी और अगले ही पल उसे अहसास हुआ कि आज उसे अवनि के सामने जीतना है , इस बार उसने थोड़ा सोच समझकर बॉल डाली और बॉल सीधा स्टम्प पर,,,,,,,,!!!

पृथ्वी ख़ुशी से उछला और अवनि की तरफ देखा तो अवनि ने उसे अंगूठा दिखाकर गुड का साइन दिया। पृथ्वी की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं था इसके बाद उसने बहुत अच्छे से खेला और एक के बाद एक लक्षित की टीम आउट होते चली गयी। पृथ्वी को नहीं पता था अवनि लक्षित की टीम में है क्योकि लक्षित ने उसे एक्सट्रा प्लेयर में रखा था। 108 रन बनाकर लक्षित की पूरी टीम आउट हो गयी। सबने एक छोटा सा ब्रेक लिया और पृथ्वी सीधा अवनि के पास चला आया।

“तुम्हे अपने ही छोटे भाई के अगेंस्ट खेलते शर्म नहीं आ रही ?”,अवनि ने पानी का बोतल पृथ्वी की तरफ बढाकर कहा
“इसमें शर्म की क्या बात है उसे हार एक्सेप्ट कर लेना चाहिए , वैसे भी मैं उस से अच्छा खेलता हूँ”,पृथ्वी ने बोतल का ढक्कन खोलकर कहा और पानी पीने लगा
“बिना खेले वो हार मान ले ? अभी तो तुम्हारा खेलना बाकि है”,अवनि ने पृथ्वी की तरफ देखकर कहा
“अभी आपने मेरा खेलना देखा कहा है मिसेज उपाध्याय”,पृथ्वी ने अवनि की आँखों में देखते हुए कहा। पृथ्वी का यू देखना अवनि को बैचैन कर रहा था।

अवनि ने पृथ्वी के सीने पर अपना दाहिना हाथ रखा और उसे पीछे हल्का सा धक्का देकर कहा,”तो जाओ खेलो , मैं भी तो देखू आखिर कैसा खेलते हो तुम ?”
“उफ्फ्फ्फ़ आपकी ये बाते,,,,,,,अब तो मुझे जीतकर आना ही पडेगा,,,,,,!!”,पृथ्वी ने पीछे हटते हुए कहा और फिल्ड की तरफ चला गया। अवनि उसे जाते देखकर मुस्कुरा उठी। बाकि दिनों के बजाय आज पृथ्वी कितना खुश और जिंदादिल नजर आ रहा था। अवनि दूर बैठकर प्यार से पृथ्वी को देखती रही।

पृथ्वी ने बहुत अच्छा खेला और आधे से ज्यादा रन अकेले ही बना दिए , उसके बाद सबको खेलने दिया ताकि जरूरत पड़े तो वह सबसे आखिर में खेलकर मैच जीत सके। पृथ्वी की बेटिंग आते आते 1 ओवर बचा था और उसकी टीम को जीतने के लिए सिर्फ 7 रन बनाने थे।
पृथ्वी जैसे ही खेलने आया लक्षित ने बॉलर बदल दिया और अवनि को बुलाया। पृथ्वी खेलने की तैयारी कर ही रहा था कि जब उसने अवनि को सामने देखा तो हैरान रह गया और चिल्लाकर प्रशांत से कहा,”ये क्या है , अवनि वहा पे क्यों है ?”

“मैच शुरू होने से पहले ही हमने आपको बता दिया था कि हमारे पास एक एक्स्ट्रा प्लेयर है , वो एक्स्ट्रा प्लेयर वही है,,,,,,,,,आपको खेलना है खेलिए वरना हार मान लीजिये”,लक्षित ने आगे आकर कहा
पृथ्वी ने सुना तो लक्षित को घूरने लगा लेकिन कर भी क्या सकता था उसने पहले हाँ बोला था क्योकि उसको लगा लक्षित की टीम से अगर एक्सट्रा प्लेयर आया भी तो उनकी तरह ही छोटा बच्चा होगा लेकिन उसे ये नहीं पता था उसके सामने अवनि होगी”

पृथ्वी के बाकि सब टीम मेंबर भी हैरान थे , नकुल ने देखा तो पृथ्वी के पास आया और कहा,”यार पृथ्वी ! ये भाभी ने तो पार्टी बदल ली यार,,,,अब क्या होगा ?”
पृथ्वी ने एक नजर सामने खड़ी अवनि को देखा और कहा,”मोहब्बत अपनी जगह है और मैच अपनी जगह , आज का मैच तो मैं ही जीतूंगा,,,,,,,,,!!!”

नकुल ने सुना तो खुश होकर कहा,”ये की ना तूने मर्दो वाली बात , जीतने के लिए सिर्फ 7 रन चाहिए हमे ठीक है,,,,,,,,,!!”,नकुल ने पृथ्वी का कंधा थपथपाकर कहा और वहा से साइड में चला गया।
“मैं तैयार हूँ,,,,,,,!!!”,पृथ्वी ने चिल्लाकर कहा
अवनि मुस्कुराई और बॉल को हवा में उछालते हुए पृथ्वी के ठीक सामने आ खड़ी हुई और पहला बॉल फेंका 

अब पृथ्वी तो पृथ्वी है उसने पहली ही बॉल पर मारा चौका। नकुल मारे ख़ुशी के उछला और लक्षित को देखकर चिढ़ाया भी। लक्षित ने अवनि की तरफ देखा तो अवनि ने पलकें झपकाकर लक्षित को दिलासा दिया। बेचारा लक्षित अपनी उंगलियों को क्रॉस करके मन ही मन आज का मैच जीत जाने की प्रार्थना कर रहा था। अवनि ने फिर एक बॉल फेंकी , एक तो अवनि ने अपनी जिंदगी में कभी क्रिकेट खेला नहीं ऊपर से उस बॉल को फेंकने में उसे कितनी ताकत की जरूरत पड़ रही थी।

पृथ्वी के लिए अवनि की बॉलिंग ऐसे थी जैसे वह किसी बच्चे के साथ खेल रहा है लेकिन अवनि को अपने सामने देखकर वह मन ही मन बहुत खुश भी था। आखिर उसके छोटे छोटे सपनो में एक सपना ये भी तो था कि शादी के बाद वह अवनि के साथ क्रिकेट खेले,,,,,,,,,,अवनि की फेंकी 4 बॉल पर पृथ्वी ने छोटे छोटे शॉट जरूर मारे लेकिन रन नहीं ले पाया। एक आखरी बॉल बचा था और पृथ्वी को 4 रन की जरूरत थी , इस आखरी बॉल पर उसे या तो चोका मारना था या छक्का,,,,,,,,,,,!!

पृथ्वी पुरे ध्यान के साथ अपनी नजरे आखरी बॉल पर टिकाये हुए था और प्रशांत लक्षित की नजर अवनि पर दोनों एक साथ खड़े बस चमत्कार की दुआ कर रहे थे। अवनि ने पृथ्वी को देखा और समझ गयी कि पृथ्वी पूरी तैयारी के साथ खड़ा है। अवनि ने आसमान की तरफ देखकर धीरे से कहा,”सॉरी महादेव”
कहकर अवनि ने पृथ्वी की तरफ देखा और बॉल उसकी तरफ फेंकते हुए अपने होंठो को थोड़ा सा सिकोड़कर हवा में एक चुम्बन पृथ्वी की तरफ फेंका जिसे सिर्फ पृथ्वी देख पाया।

पृथ्वी जिसे अवनि के करीब जाने से पहले दस बार सोचना पड़ता था , उसने जब अवनि का सामने से ये रिएक्शन देखा तो हैरान रह गया वह कुछ समझ ही नहीं पाया और इतने में अवनि ने बॉल उसकी तरफ फेंका। पृथ्वी ने खोये हुए बेट तो घुमाया लेकिन बॉल ऊपर से निकलकर स्टम्प पर जा लगी और पृथ्वी लास्ट बॉल पर आउट हो गया। लक्षित और प्रशांत ने देखा तो दोनों ख़ुशी से चिल्लाये , उछले और अवनि की तरफ भागे।

पृथ्वी की टीम और नकुल हैरान और हताश थे कि पृथ्वी कैसे आउट हो गया जबकि पृथ्वी बेट हाथ में थामे खोया हुआ सा वही खड़ा था उसकी आँखों के सामने अभी भी अवनि का वही रिएक्शन चल रहा था।

“आपने तो कमाल कर दिया,,,,,,,हम लोग जीत गए थैंक्यू , थैंक्यू सो मच”,लक्षित ने अवनि की तरफ अपना हाथ हाई-फाइव देने के लिए बढाया। अवनि ने देखा तो धीरे से अपना हाथ लक्षित के हाथ से टकराया और मुस्कुरा दी।
“थैंक्यू भाभी”,प्रशांत ने कहा
पृथ्वी की टीम के लड़को और नकुल ने आकर उसे सुनाना शुरू किया तो उसे होश आया और उसने कहा,”अरे उन्होंने चीटिंग की है”

पृथ्वी की बात सुनकर अवनि ने उसकी तरफ देखा तो पृथ्वी ने अपनी टीम के लड़को को साइड किया और अवनि के सामने आकर फिर कहा,”इन्होने चीटिंग की है,,,,,,,,!!!”
“क्या चीटिंग की मैंने ?”,अवनि ने अपने हाथो को आपस में बांधकर पृथ्वी की तरफ देखकर कहा
“आपने मुझे,,,,,,,,,!!!”,पृथ्वी कहते कहते रुक गया क्योकि अवनि ने जो किया वो सबके सामने बताने की हिम्मत उसमे नहीं थी।
“बताओ क्या चीटिंग की मैंने ?”,अवनि ने कहा

नकुल ने पृथ्वी की तरफ देखा और कहा,”हाँ हाँ बताओ क्या चीटिंग की इन्होने ?”
“इन्होने , इन्होने मुझे,,,,,,,,!!!”,पृथ्वी ने कहा लेकिन अवनि की आँखों में शरारत देखकर बेचारा कुछ बोल ही नहीं पाया। पृथ्वी को खामोश देखकर प्रशांत ने कहा,”पृथ्वी भैया ! अब मान भी लो आप आज का मैच हार चुके हो”
“जीतने की इतनी आदत है कि आज की हार स्वीकार नहीं कर पा रहे शायद”,अवनि ने पृथ्वी की तरफ देखकर कहा तो पृथ्वी वहा से बेंच की तरफ चला गया।

टीम के बाकी लड़के भी वहा से चले गए और प्रशांत अपनी टीम के लड़को के साथ खुश होकर जीत का जश्न मना रहा था। अवनि के सामने खड़ा लक्षित ख़ामोशी से सब देख सुन रहा था। वह मैच जीतकर भी उदास था उसने अवनि की तरफ देखा और कहा,”आपने जान बूझकर दादा को डिस्ट्रैक्ट किया ना ?”
अवनि ने सुना तो हामी में गर्दन हिलाई। लक्षित ने पलटकर बेंच के पास खड़े पृथ्वी को देखा और फिर अवनि की तरफ देखकर कहा,”आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था , दादा कभी नहीं हारते,,,,,,,लेकिन आज हार गए क्योकि,,,,,,,!!!”

“क्योकि वो तुमसे बहुत प्यार करते है,,,,,,,,,,,!!!”,अवनि ने लक्षित की बात काटकर कहा
लक्षित ने सुना तो हैरानी से अवनि को देखने लगा , अवनि उसके थोड़ा पास आयी और कहा,”लक्षित ! मैं जानती हूँ मेरी वजह से घर का माहौल काफी खराब है , सब पृथ्वी से नाराज है पर तुम तो उसके छोटे भाई हो ना,,,,,,,,,,क्या तुम्हे अपने भाई को नहीं समझना चाहिए ?

पृथ्वी ने कुछ गलत नहीं किया वह तो बस हमेशा से सब सही करने की कोशिश कर रहा है,,,,,,,,,उसके आई बाबा उस से नाराज है , घर में कोई उस से बात नहीं करता ऐसे में तुम भी अगर उस से नफरत करोगे तो वह कितना टूट जाएगा,,,,,,मैं उसे सम्हाल सकती हूँ लेकिन मेरे साथ उसे अपने परिवार के साथ की भी जरूरत है,,,,,उसके लिए मैच जितना मुश्किल नहीं था लेकिन जब उसने देखा सामने तुम हो तो सिर्फ तुम्हारे लिए वह हार गया”

अवनि की बातें धीरे धीरे लक्षित को समझ आ रही थी। उसने अवनि की तरफ देखा और कहा,”दादा ने जो किया उसमे आपकी क्या गलती है , आप ये सब के लिए खुद को जिम्मेदार क्यों मानती है ?”
“क्योकि मेरे लिए पृथ्वी सबके खिलाफ चला गया और देखो आज मैं उसी के खिलाफ खड़ी थी सिर्फ इसलिए ताकि तुम्हारी नफरत उसके लिए कम हो जाये”,अवनि ने कहा और ये कहते हुए उसकी आँखों में नमी उभर आयी

लक्षित ने अवनि की आँखों में नमी देखी तो उसे बहुत दुःख हुआ और उसने धीरे से कहा,”मैं उनसे नफरत नहीं करता बल्कि जब से उन्होंने घर आना बंद  किया है मैं उन्हें बहुत मिस करता हूँ,,,,,,,उन्होंने आई बाबा का दिल दुखाया बस इसलिए मैं उनसे गुस्सा जरूर था लेकिन अब नहीं हूँ , ये देखने के बाद तो बिल्कुल भी नहीं कि वो आपके साथ खुश है,,,,,,,,!!!”
अवनि ने सुना तो मुस्कुराई और कहा,”क्या तुम उस से बात नहीं करोगे ?”

मैं चाहता हूँ पर वो मुझे डांट देंगे उस शाम मैंने उनसे बदतमीजी से बात की थी,,,,,,,,!!”.लक्षित ने कहा
“हम्म्म्म ये तो है पर अगर उसने तुम्हे डाँटा तो मैं उसे डांट लगा दूंगी”,अवनि ने कहा
“हाँ ! सच में , आप सच में उन्हें डांट लगाएंगी ?”,लक्षित ने हैरानी से कहा
“हाँ,,,,,,,चलो चलकर बात करते है , वैसे भी तुमने कहा था अगर मैंने तुम्हे आज का मैच जितवा दिया तो मैं जो मांगू मुझे मिलेगा तो चलो अब पृथ्वी से सॉरी कहो”,अवनि ने कहा

“अरे अभी तो आप मेरी तरफ थी अब दादा की तरफ कैसे हो गयी ?”,लक्षित ने हैरानी से कहा
“मैं तो हमेशा से पृथ्वी की तरफ ही थी बस तुम्हारी गलतफहमी दूर करने के लिए थोड़ी देर तुम्हारी तरफ चली आयी,,,,,,,,अब चलो”,अवनि ने कहा तो लक्षित मुस्कुरा दिया और अवनि के साथ पृथ्वी की तरफ बढ़ गया।

लक्षित पृथ्वी के सामने आया और हिम्मत करके कहा,”दादा,,,,,,!!!”
लक्षित को अपने सामने देखकर पृथ्वी हैरान था , वह ख़ामोशी से लक्षित को देखने लगा तो लक्षित ने कहा,”कॉन्ग्रैचुलेशन”
“किसलिए ! मैच तो तुम लोगो ने जीता है फिर मुझे किस बात का कोन्ग्रेचुलेशन ?”,
“आपने अपनी जिंदगी में जो जीता है उसके सामने हर हार छोटी है,,,,,,,,,!!”,लक्षित ने कहते हुए अवनि की तरफ देखा।

अवनि ने सुना तो उसे हैरानी हुई , लक्षित ऐसी बातें भी करता है उसने नहीं सोचा था। पृथ्वी ने देखा लक्षित एकटक अवनि को देखे जा रहा था तो उसके सर पर धीरे से चपत लगाकर कहा,”ए ! उसे घूरना बंद करो तुम”
लक्षित की तंद्रा टूटी उसने अवनि से नजरे हटाई और पृथ्वी की तरफ देखकर कहा,”हाँ जानता हूँ वो आपकी वाइफ है और मैं उन्हें अपनी वहिनी की नजर से देख रहा था”

पृथ्वी ने सुना तो गिरते गिरते बचा , लक्षित ने अवनि को अपनी वहिनी यानि भाभी कहा उसके लिए ये किसी चमत्कार से कम नहीं था। पृथ्वी को खामोश देखकर लक्षित ने आगे कहा,”दादा ! आई ऍम सॉरी , उस शाम मुझे आपसे इतनी बदतमीजी से बात नहीं करनी चाहिए थी,,,,,,,मैं इनसे भी अपने बिहेवियर के लिए सॉरी बोलना चाहता हूँ,,,,,,,,,मुझे उम्मीद है आप दोनों मुझे माफ़ कर देंगे”

पृथ्वी ने सुना तो उसका दिल भर आया। पुरे परिवार में हिमांशु भैया के बाद लक्षित था जिसने पृथ्वी को समझा पृथ्वी ने आगे बढ़कर उसे गले लगाया और कहा,”इट्स ओके ! तुम्हे सॉरी बोलने की जरूरत नहीं है,,,,,,,,जिस पल तुमने अवनि को वहिनी कहकर पुकारा उसी पल मैं तुम्हारी सारी गलतिया भूल गया”

लक्षित ने सुना तो उसकी आँखों में आँसू भर आये और उसने पृथ्वी को कसकर गले लगाते हुए कहा,”घर वापस आ जाईये ना , आपके बिना वहा अच्छा नहीं लगता,,,,,,,मैं आई बाबा को समझाऊंगा वो मान जायेंगे”
लक्षित को ऐसे बात करते देखकर पृथ्वी की आँखों में भी नमी उभर आयी और उसने कहा,”मैं जल्दी घर आऊंगा,,,,,,,,!!”
अवनि ने सुना तो मुस्कुराई लेकिन नमी उसकी आँखों में भी थी। 

( क्या पृथ्वी अवनि के लिए जान बुझकर हारा आज का मैच ? क्या लक्षित पर होगा अवनि की बातो का असर और बदल जाएगा उसका रवैया ? क्या लक्षित के कहने पर पृथ्वी जाएगा वापस अपने घर ? जानने के लिए पढ़ते रहिये “पसंदीदा औरत” मेरे साथ )

Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40

Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40 Pasandida Aurat Season 2 – 40

संजना किरोड़ीवाल 

Pasandida Aurat Season 2
Pasandida Aurat Season 2 by Sanjana Kirodiwal
Pasandida Aurat Season 2
Pasandida Aurat Season 2 by Sanjana Kirodiwal

2 Comments

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!