Site icon Sanjana Kirodiwal

Pasandida Aurat Season 3 – 69

Pasandida Aurat Season 3 – 69

Pasandida Aurat Season 3 by Sanjana Kirodiwal

अवनि के हाथ में उसके सपने से जुड़ा लिफाफा था जिसके साथ वह अपने सपने को पूरा कर सकती थी। उसने जल्दी से लिफाफा नीचे रखा और अपना फोन  उठाकर पृथ्वी का नंबर डॉयल किया। एक दो रिंग के बाद पृथ्वी ने फोन उठाया तो अवनि ने ख़ुशी भरे स्वर में कहा,”हेलो पृथ्वी”
“हाँ अवनि ! क्या बात है आज तुम बड़ी खुश नजर आ रही हो ?”,पृथ्वी ने पूछा जबकि अवनि की ख़ुशी की वजह वह पहले से जानता था

“पृथ्वी !  मुझे आपको कुछ बताना है”,अवनि की आवाज में ख़ुशी भरा एक कम्पन था
“हाँ कहो ना बेटा”,पृथ्वी ने बड़े प्यार से कहा
“एक बड़ी प्रोडक्शन कम्पनी से मुझे सीरीज लिखने का ऑफर आया है , उन्होंने मुझे कॉन्ट्रेक्ट पेपर्स भेजे है”,अवनि ने ख़ुशी भरे स्वर में कहा
पृथ्वी मुस्कुराया और कहा,”फाइनली तुम्हे वो मिल गया जो तुम्हे चाहिए था , मैं तो कहूंगा तुम्हे उन से मिलना चाहिए और कल से ही काम शुरू कर देना चाहिए अब तो तुम्हारे पास नया सेटअप भी है,,,,,,,,,,!!!”

“हाँ मै उनसे जरूर मिलूंगी , आप चलेंगे मेरे साथ ?”,अवनि ने पूछा बीती दो घटनाओ के बाद अब उसे बाहर जाने में थोड़ा डर लगने लगा था
पृथ्वी कुछ देर खामोश रहा और फिर प्यार से कहा,”अवनि ! तुम्हे किसी से डरने की जरूरत नहीं है , तुम खुद इतनी स्ट्रांग हो कि अकेले घर से बाहर जा सकती हो तुम्हे हर बार किसी सहारे की जरूरत पड़े ये जरुरी नहीं,,,,,,,,,तुम कल जाओ और पुरे कॉन्फिडेंस से उनसे मिलो बाकि मैं हूँ”

पृथ्वी की बात सुनकर अवनि को अहसास हुआ कि वह पृथ्वी पर कुछ ज्यादा ही डिपेंडेड हो रही है , उसे ऐसा नहीं करना चाहिए बल्कि थोड़ा भरोसा खुद पर भी रखना चाहिए। अवनि मुस्कुराई और कहा,”मैं समझ गयी आप क्या कहना चाहते है ? मैं कल खुद वहा जाउंगी और देखना मैं बहुत अच्छा लिखूंगी”
“मेरे साथ रहकर स्मार्ट हो गयी हो तुम अवनि”,पृथ्वी ने इतरा कर कहा

“हाह ! कुछ भी , मैं पहले से ही स्मार्ट थी वो तो बस आपके साथ रहकर मेरी आदते थोड़ी बिगड़ गयी इसलिए,,,,,,,,,,,अच्छा ये बताईये आप घर कब तक आएंगे ?”,अवनि ने पूछा
“तुम कहो तो अभी आ जाता हूँ”,पृथ्वी ने प्यार से कहा
“क्यों ! आपके ऑफिस में कोई काम नहीं है क्या ?”,अवनि ने पूछा

“अह्ह्ह्ह काम तो है लेकिन मुझे अब तुम्हारी आदत हो गयी है , तुम्हारे बिना मेरा यहाँ मन नहीं लगता सोच रहा हूँ सब छोड़कर तुम्हारे पास आ जाऊ,,,,,,,,,,तुम जब बड़ी राइटर बन जाओगी न तब सब छोड़ दूंगा मैं और घर पर रहूंगा , तुम कहानिया लिखना मैं तुम्हारे लिए खाना बनाऊंगा और बाकि सब काम करूंगा”,पृथ्वी ने कहा  
“ऐसा करोगे तो फिर सब आपको ‘जोरू का गुलाम’ कहेंगे”,अवनि ने धीरे से कहा लेकिन अवनि से बात करते करते पृथ्वी भूल गया कि इस वक्त अपने ऑफिस के केबिन में अपनी टीम के साथ बैठा है और उसने जोर से कहा,”हाँ तो मैं हूँ जोरू का गुलाम , मुझे ये कहने में कोई शर्म नहीं है”

पृथ्वी की बात सुनकर अवनि हसने लगी और इधर पृथ्वी के केबिन में बैठे अंकित , मनीष , तान्या और कशिश ने हैरानी से पृथ्वी की देखा ,, सबको अपनी ओर देखते पाकर पृथ्वी को समझ आया कि उसने अभी अभी क्या बोला और उसने धीरे से अवनि से कहा,”मैं तुम्हे थोड़ी देर में कॉल करता हूँ”
अवनि ने हँसते हुए फोन काट दिया और पृथ्वी ने सबकी तरफ देखकर कहा,”मुझे क्या देख रहे हो ? काम करो सब”  

पृथ्वी की फटकार सुनकर सब अपने अपने काम में लग गए , अंकित उठा और टेबल पर रखी फाइल उठाकर पृथ्वी के बगल से गुजरते हुए गाने लगा,”साम सवेरे अब मैं जोरू जोरू कहूंगा , मैं जोरू का गुलाम बन के रहूंगा”
पृथ्वी ने जैसे ही सुना उठकर अंकित को मारने दौड़ा लेकिन तब तक अंकित केबिन से बाहर भाग गया और पृथ्वी वापस आकर अपनी सीट पर बैठ गया। तान्या , कशिश और मनीष दबी आवाज में खीं खीं करके हसने लगे। पृथ्वी ने जैसे ही उन्हें देखा सब शांत होकर अपना अपना काम करने लगे

शाम में पृथ्वी घर पंहुचा तो अवनि ने उस कॉन्ट्रेक्ट पेपर दिखाए। ख़ुशी अवनि के चेहरे से साफ झलक रही थी। रात के खाने के बाद अवनि स्टोर रूम में आकर अपना पोर्टफोलियो तैयार करने लगी और पृथ्वी हॉल में बैठा अपने ऑफिस का बचा हुआ काम खत्म करने लगा। वह खुश था कि अवनि को अब अपनी जिंदगी का एक मोटिव मिल चूका है।

अगली सुबह पृथ्वी तैयार होकर अवनि के साथ फ्लेट से निकल गया। उसने अवनि को स्टेशन छोड़ा और खुद अपनी ट्रेन पकड़कर ऑफिस निकल गया। अवनि भी नए प्रोडक्शन हॉउस के ऑफिस पहुंची और डायरेक्टर-प्रोडूसर से मिली। उन्होंने अवनि को बैठने को कहा। अवनि के एक छोटे से सेल्फ इंट्रोडक्शन के बाद डायरेक्टर ने कहा,”अवनि जी ! दरअसल मैं एक सीरीज बनाना चाहता हूँ , कहानी का आइडिआ मेरे पास है आपको बस उसे लिखना है और एक सीरीज का रूप देना है,,,,,,डायलॉग्स , सिटुअशन , सस्पेंस , क्या आप ये कर पायेगी ?”

अवनि ने दोनों की तरफ देखा और कहा,”जी सर मैं कर लूंगी , मैंने बहुत सी नॉवेल और कहानिया लिखी है जिनमे डायलॉग्स भी लिखे है”,अवनि ने कॉन्फिडेंस से भरकर कहा
“अवनि जी ! कहानी लिखने और सीरीज की स्क्रिप्ट लिखने में फर्क होता है , क्या आप लिख पायेंगी ?”,इस बार प्रोडूसर ने अवनि से सवाल किया  

हमेशा डरी सहमी रहने वाली अवनि आज आत्मविश्वास से भरी हुई थी उसने कहा,”सर ! आप कोई भी सिटुअशन दीजिये मैं उस पर लिख सकती हूँ , हाँ आज से पहले मैंने कभी स्क्रिप्ट नहीं लिखी लेकिन मैं ये कर सकती हूँ , बस मुझे एक मौका दीजिये”
प्रोडूसर ने जब सुना कि अवनि ने आज से पहले कोई स्क्रिप्ट नहीं लिखी तो उसने दबे स्वर में डायरेक्टर से कहा,”यार अतुल ! तुम्हे लगता है ये लड़की हमारी सीरीज के लिए स्क्रिप्ट लिख पायेगी ? हमारे पास इतना टाइम नहीं है अगले महीने से हमे शूटिंग भी शुरू करनी है , हम लोग इसके साथ बस अपना वक्त बर्बाद कर रहे है”

अवनि को समझ तो नहीं आया कि दोनों आपस में क्या खुसर फुसर कर रहे है लेकिन आज उसे किसी भी हालत में ये ऑफर चाहिए था इसलिए उसने सामने रखे पेन होल्डर से पेन निकाला और खाली पेपर उठाकर उस पर कुछ लिखने लगी।

प्रोडूसर और डायरेक्टर दोनों ही ख़ामोशी से अवनि को देखते रहे। अवनि ने एक बहुत ही सीरियस सीन की स्क्रिप्ट लिखकर दोनों की तरफ बढ़ा दी। डायरेक्टर से पहले प्रोडूसर ने वह कागज लिया और उस पर लिखी स्क्रिप्ट् पढ़ने लगा। अवनि का लिखा सीन पढ़कर प्रोडूसर इम्प्रेस हुए बिना ना रह सका उसने मुस्कुराते हुए कागज पास बैठे डायरेक्टर की तरफ बढ़ा दिया , उन्होंने जब कागज पढ़ा तो वे भी अवनि के टेलेंट से अच्छे ख़ासे इम्प्रेस हुए और खुश होकर कहा,”इंट्रेस्टिंग ! मुझे पूरा यकीन है कि इस सीरीज को आप ही आगे बढ़ा सकती है”

अवनि ने सुना तो धीरे से मुस्कुराई।
“मिस अवनि ! कॉन्ट्रेक्ट साइन कर ले ?”,प्रोडूसर ने कहा जिसे कुछ देर पहले अवनि के टेलेंट पर शक था
“स्योर सर लेकिन कॉन्ट्रेक्ट साइन करने से पहले मैं आपको करेक्ट करना चाहूंगी , मिस नहीं मिसेज अवनि पृथ्वी उपाध्याय”,अवनि ने आत्मविश्वास से भरकर कहा और ये कहते हुए उसकी आँखों में एक अलग ही चमक थी।

“ओहके मिसेज उपाध्याय ! आप कॉन्ट्रेक्ट साईन कर दीजिये देन मेरा मैनेजर आपको स्टोरी दे देगा एंड उसी को देखकर आपको स्क्रिप्ट कम्प्लीट करना है”,प्रोडूसर ने कहा
“स्योर सर,,,,,,,मैं कर लूंगी”,अवनि ने कहा और कॉन्ट्रेक्ट के पेपर साइन करने लगी जिन्हे वह बीती रात ही पूरा पढ़ चुकी थी और उसे इन पेपर्स में कोई गड़बड़ी नहीं दिखी। अवनि एक एक करके सभी पेपर पर साइन कर रही थी जैसे ही आखरी पन्ने पर पहुंची डायरेक्टर ने कहा,”लेकिन हमारी एक शर्त है”

“कैसी शर्त ?”,अवनि ने दोनों की तरफ देखा और हैरान होकर पूछा , उसका दिल धड़का और बेचैनी हुई कि कही ये लोग भी तो अवनि से कुछ गलत करने को नहीं कहने वाले ?
अवनि को परेशान देखकर डायरेक्टर और प्रोडूसर दोनों ने एक दूसरे को देखा और फिर अवनि की तरफ देखकर प्रोडूसर ने कहा,”घबराने की बात नहीं है , दरअसल हमारी शर्त ये है कि इस सीरीज की स्क्रिप्ट हमे एक महीने के अंदर अंदर चाहिए ,, 30 दिन बाद हमे शूटिंग शुरू करनी है और हम अधूरी स्क्रिप्ट के साथ ये रिस्क नहीं ले सकते,,,,,,,,,,,,!!!”

अवनि ने सुना तो उसने राहत की साँस ली और कहा,”जी बिल्कुल मैं ये कर सकती हूँ”
अवनि की बात सुनकर दोनों खुश हो गए , उन्होंने अवनि के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन किया और साथ ही उसे एक एडवांस चेक भी दे दिया जिसकी रकम काफी बड़ी थी। अवनि कुछ देर वहा और रुकी , अपने लिखने के बारे में बताया , साथ में कॉफी पी। डायरेक्टर ने अवनि को लंच भी ऑफर किया लेकिन अवनि को किसी और काम से बाहर जाना था इसलिए वह वहा से निकल गयी !

अवनि ऑफिस से बाहर आयी उसके हाथ में ढाई लाख का चेक था , जो कि उसे अभी अभी मिला था। अवनि चमकती आँखों से उस चेक को देखती रही और सहसा ही उसकी आँखों के सामने आये वो कुछ पल जो हमेशा अवनि को उदास कर जाते थे और आज अवनि उस उदासी को हमेशा हमेशा के लिए मिटाने वाली थी। उसने ऑटो रुकवाया और बैंक चली आयी ! अवनि ने चेक के रूपये अपने अकाउंट में डिपॉजिट किये और उसके बाद वह कैब से शोरूम के लिए निकल गयी।

घर आते आते अवनि को शाम हो चुकी थी। उसके हाथ में एक छोटा बॉक्स था और साथ में मिठाई का एक डिब्बा था। अवनि फ्लेट पर आयी कपडे बदले और फ्रेश होकर किचन में चली आयी। पृथ्वी के घर लौटने में अभी समय था इसलिए उसने अपने लिए चाय बनाई और लेकर हॉल में चली आयी ! डिब्बे को उसने जान बूझकर पृथ्वी की स्टडी टेबल पर रख दिया ताकि जब पृथ्वी अपना ऑफिस बैग रखने वहा जाये तो उसकी नजर बॉक्स पर पड़े। चाय पीकर अवनि ने घर के काम निपटाए और पृथ्वी के आने की राह देखने लगी !

पृथ्वी घर आया आज काम की वजह से उसका चेहरा उतरा हुआ था। उसकी टीम की गलती की वजह से आज एक अच्छी डील उसके हाथ से जा चुकी थी। अवनि ने दरवाजा खोला तो पृथ्वी बिना कुछ कहे अंदर चला आया ये देखकर अवनि उसके पीछे आयी और कहा,”पृथ्वी क्या हुआ , आप ठीक हो न ?”

“हाँ ! बस थोड़ा थक गया हूँ , अवनि मेरा बैग अंदर रख दो न”,पृथ्वी ने बैग अवनि की तरफ बढाकर कहा लेकिन अवनि ने बैग नहीं लिया वह तो चाहती थी कि पृथ्वी खुद बैग रखकर आये इसलिए सोफे पर आ बैठी और टेबल पर रखा अपना फोन उठाते हुए कहा,”पृथ्वी ! मैं कुछ जरुरी काम कर रही हूँ आप रख दीजिये ना”

पृथ्वी को अजीब लगा , आज से पहले तो अवनि ने उसे ऐसे कभी मना नहीं किया था फिर आज ये क्यों ? उसने देखा अवनि अपने फोन में बस रील्स स्क्रॉल कर रही थी। पृथ्वी अपना बैग लेकर कमरे में चला आया और जैसे ही उसे स्टडी टेबल पर रखा उसकी नजर वह रखे बॉक्स पर पड़ी। पृथ्वी ने हैरानी से वह बॉक्स उठाया और उसे खोलकर देखा तो और ज्यादा हैरान हो गया !

बॉक्स में एक चाबी रखी थी जो कि बाइक की थी। पृथ्वी उस बॉक्स को लेकर अवनि के पास आया तो अवनि ने मुस्कुराते हुए कहा,”पसंद आया ?”
“अवनि ये ?”,पृथ्वी चाबी को देखकर बस इतना ही कह पाया कि अवनि उसके पास आयी , उसकी बाँह पकड़ी और फ्लेट से बाहर ले गयी , लिफ्ट से दोनों नीचे आयी और अवनि उसे बिल्डिंग से बाहर ले आयी। अवनि ने पृथ्वी से सामने देखने को कहा तो पृथ्वी की नजर सामने खड़ी चमचमाती बाइक पर पड़ी।

पृथ्वी ने हैरानी से अवनि की तरफ देखा तो अवनि ने मुस्कुराते हुए हामी में गर्दन हिलायी और पृथ्वी से बाइक की तरफ जाने का इशारा किया ! पृथ्वी का दिल धड़कने लगा , उसे समझने में थोड़ा वक्त लगा कि ये बाइक अवनि ने खरीदी है वो भी उसके लिए,,,,,,,,,,,!!!

पृथ्वी चाबी लेकर बाइक के पास आया , उसे छूकर देखा और फिर बाइक स्टार्ट की , उसके होंठो पर मुस्कुराहट थी लेकिन उसकी आँखों में ना जाने क्यों नमी थी ? ये वही बाइक थी जो एक रोज अवनि के साथ खरीदारी करते वक्त पृथ्वी ने देखी थी लेकिन घर की जिम्मेदारियों और दूसरी चीजों के चलते वह कभी इसे खरीद ही नहीं पाया। उसने अवनि की तरफ देखा तो अवनि उसके पास चली आयी और कहा,”अच्छी लगी ?”

“तुमने ये बाइक,,,,,,,,,इतनी महंगी बाइक खरीदने के लिए तुम्हारे पास पैसे कहा से आये ?”,पृथ्वी ने पूछा
अवनि ने पृथ्वी को कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के बदले मिली रकम के बारे में बताया तो पृथ्वी ने कहा,”तुमने अपनी पहली कमाई इस बाइक में खर्च कर दी ? तुम्हे ऐसा नहीं करना चाहिए था अवनि , वो तुम्हारी मेहनत के पैसे है तुम्हे उन्हें इस तरह खर्च नहीं करना चाहिए,,,,,,,,!!!”

“अच्छा अगर वो पैसे मेरे है तो क्या आप मेरे नहीं है”,अवनि ने नाराज होकर कहा तो पृथ्वी ख़ामोशी से अवनि को देखने लगा। अवनि पृथ्वी के करीब आयी और कहा,”पृथ्वी ! आपने मेरे लिए जो किया मैं उसका आधा भी नहीं कर पाऊँगी , आपने मेरी हर जरूरत का ख्याल रखा है , मुझे हर ख़ुशी दी हैं , कभी मुझे किसी चीज के लिए परेशान नहीं होने दिया , खुद धूप सहकर भी मुझे हमेशा छाँव में रखा है तो क्या मैं आपके लिए इतना भी नहीं कर सकती ?

देखा है मैं आपको ट्रेन से ऑफिस जाते , भीड़ में परेशान होते लेकिन फिर भी आपने कभी कोई शिकायत नहीं की,,,,,,,,,वो सब याद भी आता है तो दिल दुःख सा जाता है मेरा बस इसलिए मैंने ये लिया,,,,,,,,,,,आपके लिए अपनी पहली कमाई तो क्या मैं अपनी सारी दौलत खर्च कर सकती हूँ,,,,,,,,,!!!!”

पृथ्वी ने सुना तो नम आँखों से अवनि को देखने लगा , अवनि भी उस से उतना ही प्यार करती है जितना वह करता है , उसने आगे बढ़कर अवनि का सर अपने सीने से लगाया और भर्राये गले से कहा,”पागल लड़की हो,,,,,,,तुम सच में कोई किसी के लिए इतना सब करता है क्या अवनि ?”
अवनि पृथ्वी से दूर हटी और कहा,”हाँ सब नहीं करते , लेकिन मैंने किया अपने पसंदीदा मर्द के लिए ताकि वो खुश रहे और रोज सुबह उसे ट्रेन से ऑफिस जाने के लिए परेशान ना होना पड़े,,,,,,,,,,,!!!”

पृथ्वी के पास अवनि की बात का कोई जवाब नहीं था वह तो अभी भी बस निशब्द था कि कोई उसके लिए ये सब कैसे कर सकता है ?
“अब रातभर सोचते ही रहेंगे या इसे चलाकर भी देखेंगे ?”,अवनि ने कहा तो पृथ्वी की तंद्रा टूटी , उसने हाथ में पकड़ी चाबी अवनि की तरफ बढाकर कहा,”तुम चलाओ”
“मैं ? मुझे बाइक चलानी नहीं आती”,अवनि ने झिझकते हुए कहा

“कोई बात नहीं , मैं हूँ ना तुम आगे बैठो मैं सिखाता हूँ”,पृथ्वी ने कहा और अवनि का हाथ पकड़कर उसे बाइक पर बैठा दिया। अवनि मना करती रही लेकिन पृथ्वी उसकी कहा सुनने वाला था। वह अवनि के पीछे आ बैठा और अवनि के हाथो बाइक स्टार्ट कर वहा से निकल गया। अवनि डर रही थी लेकिन पीछे बैठे पृथ्वी ने हैंडल और अवनि दोनों को सम्हाल रखा था।

दिन गुजरने लगे , अवनि सीरीज की स्क्रिप्ट में तो पृथ्वी अपने ऑफिस के काम में बिजी रहने लगा। दोनों दिनभर एक दूसरे से दूर रहते और शाम में एक दूसरे के साथ बैठकर दिनभर का हाल सुनाते। अब पहले की तरह दोनों के बीच ज्यादा बाते नहीं होती थी लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते , एक दूसरे को समझते और एक दूसरे का सम्मान करते

एक रात पृथ्वी गहरी नींद में सोया हुआ था , प्यास लगी तो उठा देखा अवनि कमरे में नहीं है। पृथ्वी उठा और टेबल पर रखा पानी का खाली बोतल लेकर कमरे से बाहर चला आया। पृथ्वी की नजर स्टोर रूम की जलती लाइट पर पड़ी तो वह उस तरफ चला आया। उसने देखा अवनि स्टोर रूम में कम्प्यूटर के सामने बैठी कुछ काम कर रही है। पृथ्वी ने कमरे में लगी घडी की तरफ देखा जो कि रात के दो बजा रही थी।

इस वक्त अवनि को काम करते देखकर पृथ्वी को थोड़ा अजीब लगा , वह अवनि को डिस्टर्ब करना नहीं चाहता था इसलिए चुपचाप बाहर आया और आकर सोफे पर बैठ गया ! सोफे पर बैठा पृथ्वी अवनि के बाहर आने का इंतजार करने लगा ताकि उस से इतनी रात में काम करने की वजह जान सके।
सुबह के 3 बजते बजते अवनि कमरे से बाहर आयी और जैसे ही उसकी नजर सामने सोफे पर बैठे पृथ्वी पर पड़ी तो वह ठिठकी और कहा,”आप सोये नहीं ?”

अवनि की आवाज से पृथ्वी की तन्द्रा टूटी और उसने उठते हुए कहा,”तुम इतनी रात में जागकर काम क्यों कर रही हो अवनि ? ये सब काम दिन में कर सकती हो ना , ऐसे तो तुम बीमार पड़ जाओगी”
“मैं दिन में ही कर रही थी लेकिन कल से बगल वाली बिल्डिंग में कंस्ट्रक्शन का काम चालू है जिसकी वजह से बहुत शोर होता है और मैं अपने काम पर कोंस्ट्रेट नहीं कर पा रही बस इसलिए मैं इस वक्त,,,,,,,,,,,,लेकिन आपको इस तरह से जागना नहीं चाहिए”,अवनि ने धीरे से कहा

“कंस्ट्रक्शन का ये काम कितने दिन चलेगा तुमने पता किया ?”,पृथ्वी ने पूछा
“हम्म्म ! उन्होंने कहा इसे खत्म होने में डेढ़ महीना लगेगा”,अवनि ने मायूसी से कहा
पृथ्वी कुछ देर खामोश रहा जैसे मन ही मन कुछ सोच रहा हो और फिर अवनि से कहा,”रात बहुत हो गयी है , चलो चलकर सो जाओ बाकि का काम कल करना”

अवनि चुपचाप कमरे की तरफ बढ़ गयी और पृथ्वी भी उसके पीछे चला आया।

Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69

Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69Pasandida Aurat Season 3 – 69

Continue With Pasandida Aurat Season 3 – 70

Read More pasandda aurat

Follow Me On https://www.instagram.com/sanjanakirodiwal/

संजना किरोड़ीवाल  

Pasandida Aurat Season 3 by Sanjana Kirodiwal
Pasandida Aurat Season 3 by Sanjana Kirodiwal
Exit mobile version