Site icon Sanjana Kirodiwal

Pasandida Aurat Season 3 – 16

Pasandida Aurat Season 3 – 16

Pasandida Aurat Season 3 by Sanjana Kirodiwal

अवनि ने एक साँस में एक गिलास वाइन गटक लिया और ये देखकर पृथ्वी ने अपना सर पीट लिया। उसने अपना हाथ अपने सर से लगाया और अफ़सोस में अपनी गर्दन झुका ली। कुछ देर खामोश रहने के बाद पृथ्वी गर्दन झुकाये कहने लगा,”अवनि ! बेटा तुम बेहतर नहीं बेहतरीन हो और तुम्हे खुद को किसी से कम्पेयर करने की जरूरत नहीं है,,,,,,,,,,,,,अभी तुमने जो पीया जानती हो वो क्या है ? वो वाईन है जिसे कभी पीना तो दूर तुम छूना तक पसंद नहीं करती,,,,,,,,तुम्हे इसे,,,,,,,,,,,!!!”

कहकर पृथ्वी ने जैसे ही सामने देखा उसने पाया कि अवनि सामने नहीं है उसने इधर उधर देखकर परेशानी भरे स्वर में कहा,”अवनि , अवनि , अब ये कहा चली गयी,,,,,,,,,!!!”
पृथ्वी उठा और अवनि को ढूंढने लगा उसने कुछ देर पहले अवनि से जो कहा था दरअसल अवनि ने वो सुना ही नहीं था वह पहले ही वहा से उठकर जा चुकी थी। पृथ्वी को खुद पर भी थोड़ा गुस्सा आया कि उसने अवनि को वो वाईन पीने ही क्यों दी ? अवनि को ढूंढते हुए वह एंथनी के पास आया और कहा,”मिस्टर एंथनी ! क्या आपने अवनि को देखा ?”

“हाँ कुछ देर पहले वो वहा बैठी थी तब मैंने ही उन्हें ड्रिंक सर्व किया था”,एंथनी ने कहा
पृथ्वी ने सुना तो एंथनी को अपनी चार उंगलिया दिखाकर दबे स्वर में कहा,”अबे ! यही तो नहीं करना था”
गनीमत था कि एंथनी को उस वक्त कुछ सुना नहीं क्योकि वह सामने म्यूजिक पर झूमती भीड़ को देखने में बिजी था। पृथ्वी ने एंथनी को वही छोड़ा और अवनि को ढूंढने लगा। बीच पर अवनि उसे कही दिखाई नहीं दी तो पृथ्वी उसे ढूंढते हुए रिसोर्ट की तरफ चला आया लेकिन यहाँ भी अवनि उसे नहीं मिली।

अवनि नशे में थी और धीरे धीरे वाइन का नशा और चढ़ने लगा क्योकि आज से पहले अवनि ने कभी ड्रिंक नहीं की थी। अवनि उसी बीच पर चार लड़कियों के ग्रुप से मिली जो कि बाहर से घूमने आयी थी। वे अवनि को अपने साथ ले गयी और जब अवनि वापस आयी तो वह एक नए ही अवतार में थी। लड़कियों ने मिलकर उसे भी अपने जैसा बना लिया था।  अवनि ने एक शार्ट ड्रेस पहनी थी जिसके कंधे गायब थे और नीचे से छोटी इतनी की अवनि की गोरी मांसल जाँघे साफ नजर आ रही थी।

बाल खुले , आँखों और चेहरे पर मेकअप , कानो में स्टाइलिश बड़े बड़े रिंग , हाथो में शादी के चूड़े की जगह अब कुछ स्टाइलिश कड़े थे हलाकि गले का मंगलसूत्र और माँग में सिंदूर अब भी मौजूद था। पैरो में उसने चमड़े के बड़े बड़े बूंट पहने थे और वह चारो लड़कियों के बीच चलकर आ बीच की तरफ आ रही थी।

अवनि को ढूंढते हुए पृथ्वी वापस आया तो उसे एंथनी फिर मिला। पृथ्वी को परेशान देखकर एंथनी ने कहा,”पृथ्वी ! क्या हुआ तुम कुछ ज्यादा ही परेशान नजर आ रहे हो , तुम्हे तुम्हारी वाइफ मिली ?”
“नहीं ! मैंने सब जगह ढूँढा लेकिन वो कही नहीं मिल रही”,पृथ्वी ने हाँफते हुए कहा
एंथनी ने पास ही के काउंटर से पानी का गिलास लिया और पृथ्वी की तरफ बढाकर,”रिलेक्स ! पानी पीओ हम मिलकर उसे ढूंढते है , वो यही कही होगी”

पृथ्वी ने पानी का गिलास लिया और पीते हुए जैसे ही साइड में देखा उसकी नजर अवनि पर पड़ी जो कि पूरी तरह बदल चुकी थी। अवनि का ये रूप देखकर पृथ्वी के मुँह में भरा पानी बाहर आ गिरा।
“पृथ्वी ! आर यू फाइन ?”,एंथनी ने पूछा
पृथ्वी ने पानी का गिलास एंथनी की तरफ बढ़ाया और अवनि की तरफ जाते हुए कहा,”आई ऍम फाइन,,,,,,,,,!!”

चारो लड़किया अवनि को लेकर डांस फ्लोर की तरफ ले आयी पृथ्वी अवनि को रोक पाता इस से पहले अवनि स्टेज पर चढ़कर माइक अपने हाथ में ले चुकी थी। पृथ्वी ने ऊपर जाने की कोशिश की लेकिन बाउंसर्स और गार्ड्स ने उसे नीचे ही रोक दिया। पृथ्वी के चेहरे पर परेशानी के भाव उभर आये , एक तो अवनि ने ऐसे कपडे पहने थे , उस पर वह नशे में थे और उस से भी बुरी बात कि उसके हाथ में माइक था।

पृथ्वी अपने नाख़ून चबाते हुए सामने चला आया तभी अवनि ने माइक में बोलना शुरू किया,”हेलो हेलो हेलो ! अटेंशन प्लीज , लेडीज एंड जेंटलमेन,,,,,,,,,,,क्या आप तक मेरी आवाज आ रही है ?”
नीचे मौजूद सब लोगो ने एक साथ हूटिंग की तो अवनि मुस्कुराई और मुस्कुराते हुए वह बहुत ही प्यारी लगी लेकिन नशे में थी इसलिए लड़खड़ाती आवाज में  शरमाते हुए आगे बोलना शुरू किया,”मेरा नाम अवनि है और मैं गोआ पहली बार आयी हूँ,,,,,,,,,,,अपने हनीमून के लिए,,,,,,,,!!!”

अवनि की बात सुनकर सब मुस्कुराने लगे लेकिन पृथ्वी ने अपना हाथ अपने चेहरे पर रखा और सर झुका लिया तभी उसके कानो में फिर अवनि की आवाज पड़ी
“मेरे हेंडसम हस्बेंड का कहना है कि मुझमे और यहाँ मौजूद लोगो में फर्क है ? ये सब मुझे सूट नहीं करता,,,,,,,,,,,क्या तुम सबको भी ये लगता है ? क्या मैं खूबसूरत नहीं हूँ ? मैं तुम सब जैसी क्यों नहीं हो सकती ?”,अवनि ने उदास होकर कहा

उसके साथ खड़ी लड़किया उसके पास आयी और एक ने कहा,”बेब ! तुम यहाँ सबसे ज्यादा खूबसूरत हो,,,,,,वो कोई स्टुपिड होगा जिसने तुमसे ये कहा”
अवनि ने सुना तो पहले मुस्कुराई और फिर माइक होंठो के पास लाकर कहा,”नहीं वो स्टुपिड नहीं है , वो बहुत अच्छा है , मुझसे बहुत प्यार करता है लेकिन फिर भी उसने मुझे वो ड्रिंक नहीं पीने दिया,,,,,,,,,,,,,!!!”
अवनि ने अपने निचले होंठ को बाहर निकालकर कहा तो सब हसने लगे क्योकि इस वक्त अवनि बहुत मासूम और किसी छोटी बच्ची सी लग रही थी।

पास खड़ी लड़की ने अपना ड्रिंक अवनि को दिया और मुस्कुराकर पीने का इशारा किया तो पृथ्वी चिल्लाया,”ए उसे मत पिलाओ ! उसे इन सबकी आदत नहीं है”
लेकिन पृथ्वी की आवाज वही भीड़ में दबकर रह गयी और बेचारा परेशान सा अवनि को देखने लगा। अवनि ने फिर एक ड्रिंक पीया और खाली गिलास साइड में बीच की मिटटी पर फेंक दिया।

पृथ्वी अवनि को रोकने आगे गया लेकिन किसी ने उसे आगे नहीं जाने दिया। जैसे तैसे करके वह आगे पहुंचा भी तो तेज आवाज में म्यूजिक बजने लगा और वहा मौजूद लोग नाचने थिरकने लगे। अवनि ने भी अपनी नयी दोस्तो के साथ नाचना शुरू कर दिया ये देखकर तो पृथ्वी ने अपना सर ही पीट लिया। ऐसे वो बहुत समझदार था लेकिन इस सिचुएशन को कैसे हैंडल करे उसे समझ नहीं आ रहा था। एक तो अवनि ने इतने छोटे कपडे पहन रखे थे उस पर वह नशे में थिरक रही थी। नीचे खड़े लड़के उसे देख रहे थे।

पृथ्वी की नजर बगल में खड़े लड़के पर पड़ी जो कि अवनि को घूर रहा था तो पृथ्वी ने उसकी आँखों पर हाथ रखकर कहा,”अबे मत देख उसे बीवी है वो मेरी,,,,,,,,,!!!”
लड़के ने जैसे पृथ्वी की बात सुनी ही नहीं उसने झुंझलाकर अपनी आँखों से पृथ्वी का हाथ हटाया और खुश होकर फिर अवनि को देखने लगा।

पृथ्वी एक एक करके सबके सामने आ रहा था , कभी उनकी आँखे बंद कर रहा था , कभी किसी की गर्दन साइड में घुमा रहा था , कुछ देर बाद वह जैसे ही पलटा तो पाया कि अवनि अब स्टेज पर भी नहीं है। पृथ्वी फिर परेशान हो गया वह वहा से निकल कर साइड में आया। अवनि को इधर उधर ढूंढा तो उसकी नजर बीच किनारे कुछ लोगो के साथ खड़ी अवनि पर पड़ी। पार्टी में मौजूद कुछ लोग यहाँ भी थे।

पृथ्वी अवनि के पास आया और देखा अवनि के हाथ में फिर एक बोतल बियर है। ये देखकर पृथ्वी के चेहरे पर गुस्से के भाव उभर आये। वह अवनि की तरफ आया तो अवनि ने कहा,”पृथ्वी ! ये सब से मिलो ये सब मेरे दोस्त है,,,,,,,,,,,,!!!”

पृथ्वी ने अवनि के हाथ से बियर का बोतल लिया और पास खड़ी लड़की को थमाकर बहुत ही शांत स्वर में अवनि से कहा,”तुमने ऐसे कपडे क्यों पहने है अवनि ?”
“तुम्हे पसंद नहीं आया ? पर ऐसे कपड़ो में ये सब तो तुम्हे अच्छी लग रही थी”,अवनि ने मासूमियत से अपनी पलकें दो तीन बार झपकाकर कहा

पृथ्वी समझ गया कि अवनि इस वक्त नशे में है इसलिए वह कुछ भी कहेगा तो अवनि को समझ नहीं आएगा। उसने अपना जैकेट निकाला और अवनि को ओढ़ाकर कहा,”तुम्हे अच्छा दिखने के लिए ये सब पहनने की जरूरत नहीं , आओ चलते है”
पृथ्वी अवनि का हाथ पकड़कर आगे बढ़ा लेकिन अवनि टस से मस नहीं हुई। पृथ्वी ने पलटकर देखा और कहा,”अब क्या हुआ ?”

“मेरे पैर बहुत दुःख रहे है”,अवनि ने धीरे से कहा
पृथ्वी ने अपना सर झटका क्योकि अवनि इस वक्त किसी छोटी बच्ची की तरह नखरे कर रही थी। वह अवनि के पास आया और उसे गोद में उठाकर वहा से चल पड़ा। उसने ना वहा मौजूद लोगो की परवाह की ना ही अवनि की परमिशन की , अवनि को गोद में उठाये पृथ्वी वहा से आगे बढ़ गया। अवनि ने गर्दन घुमाकर अपनी कुछ देर पहले बनी सहेलियों को देखा और हवा में एक चुम्मा उनकी तरफ उछाल दिया।

अवनि को ऐसी हालत में लेकर पार्टी में रुकना पृथ्वी को सही नहीं लगा इसलिए वह उसे लेकर सीधा रिसोर्ट चला आया। दरवाजे के सामने आकर उसने अवनि को नीचे उतारना चाहा तो अवनि उस से चिपक गयी और उतरने से मना कर दिया। पृथ्वी को उसे गोद में उठाये उठाये ही कमरे का दरवाजा खोलना पड़ा और अंदर आकर वैसे ही लाइट भी जलाना पड़ा।

उसने अवनि को नीचे उतारा तो अवनि लड़खड़ाई और पृथ्वी ने उसकी बाँहे पकड़कर उसे सीधा खड़ा करके थोड़ा गुस्से से कहा,”किसने कहा तुमसे ये सब पीने के लिए ?”
अवनि ने सुना तो रोने जैसी शक्ल बनाई और कहा,”तुम मुझ पर चिल्ला रहे हो ?”
पृथ्वी ने एक गहरी साँस ली और प्यार से कहा,”अरे बेटा ! मैं चिल्ला नहीं रहा मैं बस पूछ रहा हूँ कि तुमने इतनी शराब क्यों पी है ? खैर जाने दो अभी तुम होश में नहीं हो तुम से तो मैं सुबह बात करूंगा,,,,,,,,,चलो चलकर बिस्तर पर लेट जाओ और आराम करो”

“व्हाट डू यू मीन मैं होश में नहीं हूँ,,,,,,,,,तुम्हे लगता है मुझे कुछ पता नहीं है , थोड़ी सी पीकर मैं सब भूल गयी हूँ , मैं कुछ नहीं भूली हूँ मुझे सब याद है। मेरा नाम अवनि है , तुम पृथ्वी हो मेरे पति , ये रिसोर्ट का कमरा है और हम यहाँ हनीमून मनाने आये है”,अवनि ने लड़खड़ाती आवाज में खूब भी लड़खड़ाते हुए कहा

पृथ्वी ने सुना तो धीरे से बड़बड़ाया,”ऐसे तो मन गया हनीमून,,,,,पता नहीं किस गधे ने तुम्हे शराब पिलाई”
“ए ये तुम हर वक्त खुद से ही क्या बात करते रहते हो ? इतनी सुन्दर लड़की तुम्हारे सामने खड़ी है उस से बात करो”,अवनि ने पृथ्वी के सामने चुटकी बजाकर कहा तो पृथ्वी की तन्द्रा टूटी

“अवनि ! अभी तुम होश में नहीं हो तुमने बहुत पी ली है तुम चलकर आराम करो हम सुबह बात करेंगे ठीक है बच्चा”,पृथ्वी ने अवनि के चेहरे को अपने हाथो में लेकर प्यार से कहा तो अवनि ने चार पाँच बार हामी में गर्दन हिलायी और फिर हिलाती ही चली गयी तो पृथ्वी ने उसके सर पर हाथ रखकर उसे सर हिलाने से रोका और कहा,”बस,,,,,,!!!”
“मुझे सूसू जाना है”,अवनि ने कहा

“क्या ?”,पृथ्वी को ठीक से सुनाई नहीं दिया ना ही पहली बार में ठीक से समझ आया तो उसने अवनि से पूछा
“मुझे सूसू जाना है”,इस बार अवनि ने उखड़े स्वर में तेज आवाज में कहा
“ठीक है चली जाओ”,पृथ्वी ने हैरानी से कहा
अवनि पीछे हटी और पैरो में पहने बड़े बड़े बूट दिखाकर कहा,”ये पहनकर कैसे जाऊ ?”

“रुको ! मैं इन्हे उतार देता हूँ”,कहकर पृथ्वी नीचे बैठा और अवनि के जूते निकालने लगा। अवनि नशे में अब सपोर्ट के लिए किसे पकडे इसलिए उसने अपने दोनों हाथो से पृथ्वी के बालों को ही पकड़ लिया और बेचारा पृथ्वी दर्द होने के बाद भी उसे कुछ बोल नहीं पाया और चुपचाप उसके जूते निकालने लगा। पृथ्वी ने जैसे तैसे करके वो बूट निकाले और अवनि को बाथरूम के सामने लाकर दरवाजा खोलकर कहा,”जाओ,,,,,,,,,,,,,!!”
“तुम नहीं आओगे ?”,अवनि ने मासूमियत से पूछा

पृथ्वी ने सुना तो बेचारा एकदम से खाँसा और अवनि को बाथरूम के अंदर धकेलकर दरवाजा बंद करते हुए कहा,”जाओ जल्दी जाकर आओ”
अवनि को अंदर भेजकर पृथ्वी ने चैन की साँस ली और टेबल की तरफ आया जहा पानी की बोतल रखी थी। उसने पानी पीया , जमीन पर गिरा अपना जैकेट उठाकर बिस्तर पर रखा और अवनि के बूट भी उठाकर साइड में रख दिए। काफी देर तक अवनि बाहर नहीं आयी तो पृथ्वी ने धीरे से दरवाजा खोलकर अंदर झांका तो पाया अवनि वाशबेसिन के सामने खड़ी है और नल खोलने की कोशिश कर रही है लेकिन उस से नल नहीं खुल रहा।

वह अंदर अवनि के पास आया , नल खोला और अपने हाथो में हैंडवाश लेकर खुद ही अवनि के हाथ धुलवाने लगा। हाथ धोने के बाद उसने अवनि का मुँह भी धोया जिस से अवनि को थोड़ा अच्छा और हल्का महसूस हो। उसने रेंक में टंगा छोटा तौलिया उठाया और अवनि को लेकर बाहर चला आया। बाहर आकर उसने अवनि का मुँह पोछा , उसके हाथ पोछे और उसे बिस्तर पर बैठाकर कहा,”अब तुम्हे कैसा लग रहा है अवनि ?”

“मुझे भूख लगी है,,,,,,,,,,,!!”,अवनि ने धीरे से कहा
पृथ्वी ने सुना तो उसे याद आया कि यहाँ आने के बाद उसने और अवनि ने कुछ खाया ही नहीं है। वह टेबल पर रखे फोन की तरफ आया और अपने कमरे में खाना भेजने को कहा। पृथ्वी ने अवनि के लिए सेंडविच और जूस भेजने को कहा जबकि अपने लिए चिकेन और सूप,,,,,,,,,,!!!
पृथ्वी एक बार फिर अवनि की तरफ चला आया और कुर्सी खिसकाकर उसके सामने आ बैठा। अवनि अभी भी नशे में थे और पृथ्वी को ये तक नहीं पता था कि आज अवनि ने क्या क्या पीया है ?  

कृष्णम गेस्ट हॉउस , सिरोही
सिरोही के एक आलिशान गेस्ट हॉउस में आज सगाई का फंक्शन था जहा काफी लोग जमा हुए थे।  गेस्ट हाउस के लॉन में खाने पीने का अरेंजमेंट था और अंदर रिंग सेरेमनी के लिए प्यारा सा डेकोरेशन किया हुआ था। जगदीश जी और गिरिजा जी आज बहुत खुश थे और सब मेहमानो से मिल रहे थे वही सिद्धार्थ भी अपने कजिन्स के बीच हंस मुस्कुरा रहा था। माहौल काफी खुशनुमा और खुशीभरा था। सिद्धार्थ अपने दोस्तों के साथ खड़ा बात कर ही रहा था कि तभी एक बच्चा अपने हाथ में सिद्धार्थ का फोन लेकर आया और कहा,”सिद्धार्थ भैया ! आपका फोन बहुत देर से बज रहा है”

सिद्धार्थ ने बच्चे से अपना फोन लिया जिसे उसने गेस्ट हॉउस के कमरे में चार्जिंग पर लगाकर छोड़ा था। उसने फोन ऑन करके देखा तो स्क्रीन पर सुरभि के 8-10 मिस्ड कॉल और 20-25 मैसेज थे ये देखकर सिद्धार्थ के चेहरे से हंसी और ख़ुशी दोनों गायब हो गयी। उसने अपने दोस्तों से दो मिनिट में आने का कहा और बाहर लॉन में चला आया। बाहर भी सब रिश्तेदार और पहचान के लोग जमा थे इसलिए सिद्धार्थ एक तरफ आया और सुरभि का नंबर डॉयल किया। रिंग जाती रही लेकिन सुरभि ने फोन नहीं उठाया , उठाती भी कैसे उसने तो अपना फोन बाहर सोफे पर ही छोड़ दिया था और खुद अंदर जाकर सो गयी थी।

सिद्धार्थ ने एक बार फिर सुरभि का नंबर डॉयल किया रिंग जाती रही लेकिन इस बार भी सुरभि ने फोन नहीं उठाया तो सिद्धार्थ के चेहरे पर परेशानी के भाव उभरे। वह तीसरी बार फोन मिलाने जा ही रहा था कि जगदीश जी ने आकर कहा,”अरे सिद्धू ! यहाँ क्या कर रहे हो ? अंदर चलो रिंग सेरेमनी का समय हो गया है,,,,,,,,चलो आओ”
सिद्धार्थ सुरभि से बात नहीं कर पाया उसने अपना फोन जेब में रखा और जगदीश जी के साथ वहा से चला गया।

( क्या शराब के नशे में अवनि करने वाली है पृथ्वी को परेशान ? क्या आज नशे में अवनि कर देगी अपनी हदें पार और आ जाएगी पृथ्वी के करीब ? क्या सिद्धार्थ करने जा रहा है किसी और से सगाई ? जानने के लिए पढ़ते रहिये “पसंदीदा औरत सीजन 3” मेरे साथ )

Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16

Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16Pasandida Aurat Season 3 – 16

Continue With Pasandida Aurat Season 3 – 17

Read #Pasandida Aurat

Follow Me On https://www.instagram.com/sanjanakirodiwal/

संजना किरोड़ीवाल  

Pasandida Aurat Season 3 by Sanjana Kirodiwal
Pasandida Aurat Season 3 by Sanjana Kirodiwal
Exit mobile version